सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan junction train accident railway rack point labourer abhishek kumar death grp police

Bihar: सीवान जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जंक्शन पर रविवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में रेलवे रैक पॉइंट पर काम करने वाले मजदूर अभिषेक कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

siwan junction train accident railway rack point labourer abhishek kumar death grp police
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जंक्शन पर रविवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में रेलवे रैक पॉइंट पर काम करने वाले एक मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को मृतक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Trending Videos

मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव गांव निवासी हरि प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे के रैक पॉइंट पर मजदूरी का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार प्रतिदिन की तरह रविवार को भी काम के लिए सीवान आए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के उन अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की गई, जो रोज उनके साथ सीवान जाया करते थे, लेकिन रात भर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

सोमवार की सुबह परिजन सीवान जंक्शन स्थित रैक पॉइंट पर पहुंचे और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों से पूछताछ की। इसी दौरान उन्हें एक फोटो दिखाया गया और बताया गया कि रविवार की शाम एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया था। फोटो देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान अभिषेक कुमार के रूप में की। इसके बाद जीआरपी पुलिस के माध्यम से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शव की आधिकारिक रूप से शिनाख्त की गई।


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक कुमार परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और सहायता की मांग की है।

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि रविवार की संध्या प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक मजदूर ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन खो बैठा, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई। पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed