{"_id":"693ab6ec62952c2c4d0d7809","slug":"siwan-mp-mla-extortion-threat-arrested-west-bengal-police-action-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सांसद और विधायक को रंगदारी मांगने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, सीवान पुलिस की कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सांसद और विधायक को रंगदारी मांगने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, सीवान पुलिस की कड़ी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
सीवान की सांसद और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक को 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिवान पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले की सांसद और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक को 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिवान पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 3 दिसंबर का है, जब अज्ञात नंबर से फोन कर सांसद और विधायक को धमकी दी गई थी।
इस मामले में सांसद और विधायक ने मैरवा थाना में 6 दिसंबर को तथा जी.बी. नगर थाना में 5 दिसंबर को आवेदन दिया था। शिकायत के आधार पर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी अनुसंधान, कॉल डिटेल विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सिवान जिला पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने अपराधी की पहचान की और पश्चिम बंगाल में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया।
पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
Trending Videos

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक पर पहले भी स्थानीय स्तर पर आपसी मारपीट का कांड दर्ज है। आरोपी चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता था। इस गिरफ्तारी और मामले की पूरी जानकारी सीवान एसपी ने प्रेस नोट जारी कर दी है।