सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan mp mla received 10 lakh extortion threat from same number latest crime news

Bihar: सीवान में भूचाल! सांसद और विधायक को 10 लाख रंगदारी की धमकी, एक ही नंबर से कॉल ने बढ़ाई सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान में हड़कंप मच गया जब सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को एक ही मोबाइल नंबर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली।

siwan mp mla received 10 lakh extortion threat from same number latest crime news
सीवान सांसद विजयलक्ष्मी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को एक ही मोबाइल नंबर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना 3 दिसंबर की रात लगभग 10:38 बजे की बताई जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सांसद के निजी नंबर पर मोबाइल नंबर 6385646932 से लगातार दो मिनट के अंतराल पर कॉल किया गया। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की मांग की और भुगतान नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दी है और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने भी पुष्टि की कि 3 दिसंबर को उन्हें भी इसी नंबर से कॉल कर 10 लाख की रंगदारी की मांग की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। विधायक ने इस बाबत जीबीनगर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सांसद और उन्हें एक ही नंबर से मिली धमकी किसी संगठित साजिश का संकेत देती है।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश


इस बीच, यह चर्चा भी तेज है कि इसी नंबर से जिले के कुछ पदाधिकारियों को भी धमकी दी गई है, हालांकि पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। रंगदारी और धमकी का यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस टीम की मदद से पूरे प्रकरण की गहराई से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed