सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan Road Accident: Elderly Man Killed After Car Hits Bicycle on NH-227A, Driver Absconds

Bihar News: अनियंत्रित कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार, इलाके में मची सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में एनएच 227A पर गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार 68 वर्षीय कुँवर गिरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

Siwan Road Accident: Elderly Man Killed After Car Hits Bicycle on NH-227A, Driver Absconds
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा हाता टोला गांव के पास एनएच 227A पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तरवारा से हाता टोला गाँव जा रहे साइकिल सवार एक अधेड़ को अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उसुरी गिरी टोला निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी गिरी के 68 वर्षीय पुत्र कुँवर गिरी के रूप में हुई है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, कुंवर गिरी साइकिल से तरवारा हाता टोला गाँव में किसी से अष्टयाम में मिले बकाया रुपये लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार के चालक ने उनकी साइकिल में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपने साथ कार सवार को लेकर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। साथ ही मृतक कुंवर गिरी के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक कुंवर गिरी अष्टयाम और पूजा-पाठ का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुंवर गिरी अपने पीछे चार पुत्र शंकर गिरी, दिलीप गिरी, प्रमोद गिरी और चंदन गिरी और दो पुत्रियां उर्मिला देवी व मीना देवी को छोड़ गए हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और परिवार सुखी-संपन्न है।

पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण

जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव उसुरी गिरी टोला पहुंचा, मृतक के पुत्र-पुत्रियों और रिश्तेदारों की हृदयविदारक चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। देखते ही देखते मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed