सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two people died after consuming a poisonous beverage in Chhapra, Bihar.

Bihar Hooch Tragedy: पहले आंख की रोशनी गई, फिर मौत; बिहार में कहां सामने आया जहरीली शराब का मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhapra Hooch Tragedy: बिहार के छपरा में संदिग्ध जहरीला पेय पीने से पांच लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की घटना सामने आई है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Two people died after consuming a poisonous beverage in Chhapra, Bihar.
मामले की जांच में जुटी पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के छपरा में शराबबंदी के बावजूद संदिग्ध जहरीला पेय पदार्थ पीने से मौत और बीमार होने के मामले सामने आए हैं। पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली दक्षिण टोला निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय की जहरीला पेय पदार्थ पीने के बाद मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग भी बीमार हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

Trending Videos

 
प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 50 वर्षीय सुकन नट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पानापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दुबौली गांव के धर्मेंद्र राय की भी तबीयत बिगड़ गई और उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई। परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए, जहां गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने शराब के खुले कारोबार पर जताई चिंता
गंडक नदी के किनारे स्थित पानापुर प्रखंड में देशी शराब और चावल से निर्मित शराब की मांग अधिक होने की बात सामने आती रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। मृतक धर्मेंद्र राय के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में बिक रही शराब के कारण यह घटना हुई। धर्मेंद्र राय का शव पानापुर थाने लाया गया, जहां ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए शव को थाने के मुख्य द्वार पर रखकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
 
पुलिस कार्रवाई और बीमार लोगों का इलाज जारी
स्थिति को देखते हुए तरैया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। वहीं पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी, दुबौली और धेनुकी गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब के सेवन के बाद बीमार बताए जा रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।
 
कई मौतों की बात सामने आई, जांच जारी
घटना को लेकर अभी तक स्थानीय जिला प्रशासन या पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पढ़ें- Bihar News: वरमाला के वक्त खुला सच! दूल्हा बना बंधक, दुल्हन ने शादी से किया चौंकाने वाला इंकार; जानें क्यों
 
वहीं मृतक रघुवर महतो की पत्नी सूरज देवी के अनुसार उनके पति और गांव के ही संतोष महतो ने एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। संतोष महतो की मौत पहले हो चुकी थी, जबकि रघुवर महतो का इलाज चल रहा था और शुक्रवार को उनकी भी मृत्यु हो गई।
 
इलाके में कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उल्टी, सिर दर्द और आंखों की रोशनी जाने जैसी शिकायतें हुई थीं। इसी क्रम में मशरख तख्त निवासी संतोष महतो की भी मौत हुई, जिनकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। मशरख और पानापुर इलाकों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। अब तक पांच लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।
 
हालांकि जिला प्रशासन अभी भी इन मौतों को जहरीली शराब से जोड़ने से इनकार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल केवल धर्मेंद्र राय का पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों का कहना है कि सभी लोगों की तबीयत देशी शराब पीने के बाद बिगड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed