फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife stabs husband in the chest during a domestic dispute; gruesome death sparks shock;

Bihar: प्यार से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत! पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पांच बच्चों का उजड़ा परिवार

Fri, 31 Jul 2026 06:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 06:09 PM IST
सार

बिहार के सारण जिले के छपरा में घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले फल विक्रेता वकार युनुस उर्फ सोनू की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पत्नी पर चाकू मारने का आरोप है, जबकि पत्नी का दावा है कि पति ने विवाद के दौरान खुद को चाकू मारा।

विज्ञापन
Wife stabs husband in the chest during a domestic dispute; gruesome death sparks shock;
पोस्ट मार्टम कराने आए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के सारण जिले में पति-पत्नी के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू कलह के दौरान एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पत्नी पर पति के सीने और पेट में चाकू मारने का आरोप है, जबकि पत्नी का दावा है कि उसके पति ने विवाद के दौरान खुद को चाकू मार लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़

सारण जिला मुख्यालय स्थित छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शेखटोली फिदर बाजार मोहल्ले में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी के बाद चाकू चलने से 32 वर्षीय वकार युनुस उर्फ सोनू की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शेखटोली निवासी स्वर्गीय मनीर के पुत्र वकार युनुस उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह छपरा के गुदरी बाजार में ठेले पर फल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद अलग रह रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, वकार युनुस ने कुछ वर्ष पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज की रहने वाली जमीला खातून से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पारिवारिक मतभेदों के कारण वह अपने पैतृक घर से अलग होकर शेखटोली में किराए के मकान में रहने लगा। उसके साथ पत्नी और पांच बच्चे रहते थे, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और आए दिन झगड़े की नौबत आती रहती थी।

चीख-पुकार के बीच चाकू चला, अस्पताल में मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू निकल आया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान वकार युनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल वकार को तुरंत छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी हिरासत में, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी जमीला खातून को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पत्नी का दावा- पति ने खुद को मारा चाकू

पुलिस पूछताछ में जमीला खातून ने आरोपों से इनकार किया है।उसका कहना है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आता था और आए दिन मारपीट तथा झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जमीला का दावा है कि झगड़े के दौरान उसके पति ने खुद ही चाकू से अपने ऊपर वार कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

मृतक ने की थीं तीन शादियां

परिजनों के अनुसार, वकार युनुस ने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी हुई, लेकिन प्रसव के दौरान दूसरी पत्नी की मौत हो गई। बाद में उसने तलाकशुदा जमीला खातून से तीसरी शादी की। बताया जा रहा है कि इस शादी के बाद से भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। इसी वजह से दोनों परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगे थे।

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन, इलाके में पसरा मातम

घटना के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed