{"_id":"69945189ce380eb1f20b118f","slug":"woman-body-found-in-maize-field-in-bihar-in-laws-absconding-police-investigating-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मक्के के खेत से मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मक्के के खेत से मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बिहार में परिवारिक कलह में एक महिला की हत्या कर शव को घर के समीप मक्के के खेत में फेंक दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिवार के लोग गायब हो गए हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में एक महिला का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत पारिवारिक कलह के कारण हुई या फिर हत्या कर शव को खेत में फेंका गया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतका गांव निवासी सुरेश महतो की 30 वर्षीय पत्नी मीना देवी हैं। प्रथम दृष्टया उसकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, घर में फांसी लगाने और बाद में शव का खेत में मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
घर में महिला का हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे महिला तनाव में थी। इसके बाद मीना देवी ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। लेकिन शव का मक्के के खेत में मिलना आत्महत्या और हत्या दोनों की आशंकाओं को जन्म दे गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर डेरनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना स्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: बिहार के लिए बड़ी सौगात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 468 करोड़ के MoU, पैदा होंगी 10 हजार नौकरियां
अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं मृतका
मीना देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम का माहौल बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। डेरनी थाने की थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार वाले घटना के बाद से फरार हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन