फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Tragedy Young Man Electrocuted to Death While Repairing Electric Motor at Home

Bihar: घर में इलेक्ट्रिक मोटर ठीक कर रहा था युवक, तेज करंट की चपेट में आने से मौत; मची चीख-पुकार

Mon, 13 Jul 2026 11:45 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से माधवनंद साह की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar Tragedy Young Man Electrocuted to Death While Repairing Electric Motor at Home
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पड़रिया गांव में रविवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपने घर में लगे इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत कर रहा था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मोटर ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान पड़रिया गांव के रहने वाले मेवालाल साह के पुत्र माधवनंद साह (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम माधवनंद अपने घर में खराब पड़े इलेक्ट्रिक मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहा छा। इसी दौरान वह अचानक मोटर में उतरे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घर के भीतर से चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए माधवनंद को इलाज के लिए नजदीकी कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से पहले ही युवक की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बांकीपुर उपुचनाव में पर्चा दाखिल करने निकले प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा, आज नामांकन का अंतिम दिन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
माधवनंद की मौत की खबर जैसे ही अस्पताल से गांव पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि माधवनंद बेहद मेहनती, सरल और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। वह अपने परिवार का एक बड़ा सहारा था। उसकी असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध है और पूरे पड़रिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed