Shivpuri: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?
Shivpuri: फतेहपुर इलाके में हथियारबंद नकाबपोश बदमाश युवती महक और उसकी बच्ची को घर से उठाकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन बाद में एक वायरल वीडियो ने पूरी कहानी को पलटकर रख दिया। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महक क्या बोली?
हालांकि घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर युवती महक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने दावा किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। महक ने वीडियो में कहा कि वह अपनी मर्जी से पुष्पेंद्र चौहान के साथ गई है, जो उसका पति है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, घटना 8 अप्रैल की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में कई युवक मुंह पर कपड़ा बांधे घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ बदमाश घर के अंदर जाते हैं और थोड़ी देर बाद महक व उसकी बच्ची को बाहर लाते नजर आते हैं। विरोध करने पर परिजनों को धक्का देकर गिरा दिया जाता है। इसके बाद सभी वाहन में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के पास तमंचे और धारदार हथियार थे, जिसके कारण कोई भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सका।

पढ़ें: घर में घुसकर युवती और 3 माह की बच्ची को ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
मामले को लेकर पति ने क्या दी सफाई?
वायरल वीडियो में महक ने अपने परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती और अपनी इच्छा से पुष्पेंद्र चौहान के साथ गई है।वहीं, कथित अपहरणकर्ता बताए जा रहे पुष्पेंद्र चौहान ने भी एक वीडियो जारी किया। उसने पुलिस और परिजनों से उन्हें परेशान न करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दबाव बनाया गया तो वह महक और बच्ची के साथ आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस क्या बोली?
पुलिस के मुताबिक, महक और पुष्पेंद्र पहले इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उनकी एक तीन माह की बच्ची भी है। कुछ समय से महक अपने परिजनों के साथ शिवपुरी में रह रही थी। कोतवाली टीआई ने बताया कि परिजनों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह अपहरण था या वह अपनी मर्जी से गई थी। फिलहाल पुलिस की टीमें महक और पुष्पेंद्र की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X