सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये, सीएम मोहन बोले-नरसिंहपुर को किसी की नजर न लगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 13 May 2026 06:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंहपुर के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही ईधन बचाने संयमित उपयोग करने की अपील भी जनता से की। 

विज्ञापन
MP News: 1,835 crore reaches Ladli sisters' accounts, CM Dr. Mohan said - Narsinghpur should not be affected
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
 डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही उन्होंने 296 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा की, गौ-पूजन किया और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने लाठी कला दिखा रहे एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया और स्वयं भी लाठी घुमाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया तथा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। 


ये भी पढ़ें-  CBSE 12th Result: भोपाल रीजन पिछड़ा, राष्ट्रीय औसत से करीब 6% कम रहा रिजल्ट, 79.43% छात्र पास

 
Trending Videos
MP News: 1,835 crore reaches Ladli sisters' accounts, CM Dr. Mohan said - Narsinghpur should not be affected
लाड़ली बहना योजना की राशि जारी - फोटो : अमर उजाला
नरसिंहपुर जिला अद्भुत है
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान नरसिंह के नाम पर बसा नरसिंहपुर जिला अद्भुत है। यहां के विकास कार्यों को देखकर लगता है कि “कहीं नरसिंहपुर को किसी की नजर न लग जाए।” उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अब तक बहनों के खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: 1,835 crore reaches Ladli sisters' accounts, CM Dr. Mohan said - Narsinghpur should not be affected
सीएम मोहन यादव और अन्य मंत्री लाड़ली बहनों को चेक देते हुए - फोटो : अमर उजाला
सरकार महिलाओं को उद्योग लगाने प्रोत्साहित कर रही 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को राजनीति, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार अवसर दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों महिलाओं को स्वरोजगार, कृषि और पशुपालन से जोड़ा गया है। सरकार महिलाओं को उद्योग लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल पारंपरिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एआई, कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने किया आरोह-2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 
MP News: 1,835 crore reaches Ladli sisters' accounts, CM Dr. Mohan said - Narsinghpur should not be affected
सीएम मोहन यादव और अन्य मंत्रीगण और नेता - फोटो : अमर उजाला
सरकार किसानों का दाना-दाना खरीदेगी 
उन्होंने किसानों के हितों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का “दाना-दाना” खरीदेगी और उड़द पर 600 रुपये बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पानी की हर बूंद बचाना जरूरी है और इसी उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
MP News: 1,835 crore reaches Ladli sisters' accounts, CM Dr. Mohan said - Narsinghpur should not be affected
सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
लोगों से डीजल-पेट्रोल का संयतित उपयोग करने की अपील
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की है और मंत्रियों से भी ऐसा करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से डीजल, पेट्रोल और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील की।

नर्मदा सहित 7 नदियों पर बनेंगे नए पुल 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज 296 करोड़ 40 लाख की लागत के 40 विकास कार्यों की सौगात नरसिंहपुर को मिली है। जिसमें 215.65 करोड़ लागत के 17 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 80.68 करोड़ की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। क्षेत्र को 7 नए पुलों के भूमि-पूजन की सौगात भी मिली है। नर्मदा नदी पर एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। नल से जल योजना के अंतर्गत भी लाभ मिल रहा है। एनटीपीसी के पास आरओबी और 100 बेड के अस्पताल का लोकार्पण किया गया है।  

तालाब के लिए 21 एकड़ जमीन दान करने वाले परिवार का होगा सम्मान 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए हम सभी संकल्प लें। गोटेगांव क्षेत्र के एक मालगुजार परिवार ने विशाल सरोवर निर्माण के लिए अपनी 21 एकड़ भूमि दान की है। यह प्रशंसनीय कदम है। ऐसे दानवीर को भोपाल के सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहवीर योजना में अच्छा कार्य करने पर नरसिंहपुर जिले की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार 25 हजार राशि देकर पुरस्कृत करेगी। साथ ही अस्पताल में घायल का डेढ़ लाख रुपए का इलाज मुफ्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणाएं भी की 
- नरसिंहपुर के मुंगवानी में महाविद्यालय खोला जाएगा। 
- शेर नदी पर 24 करोड़ की लागत से 250 मीटर लंबा पुल बनेगा। 
- नरसिंहपुर के स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी। 
- सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध के लिए परीक्षण कराया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed