सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   64 year old man joins intern mumbai startup experience inspires young team video goes viral on social media

Viral Video: 64 साल की उम्र में बने इंटर्न शख्स की लगन ने लोगों को किया प्रेरित, इंटरनेट पर छाया वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 13 Jun 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर 64 साल के एक शख्स की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। जो यह साबित करता है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, सीखने और दूसरों को सिखाने का जज्बा हमेशा नया रहता है। 

64 year old man joins intern mumbai startup experience inspires young team video goes viral on social media
64 की उम्र में इंटर्न बनकर पेश की मिसाल - फोटो : @joshuasalins
विज्ञापन

विस्तार

64 Year Old Intern Inspires Young Generation Viral Video: सीखने और काम करने की कोई उम्र नहीं होती बस उन्हें पूरा करने का हौसला होना चाहिए। उम्र चाहे कितनी भी हो, सीखने की चाह इंसान को हमेशा जवान बनाए रखती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 64 साल के शख्स की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। मुंबई के एक स्टार्टअप ने 64 वर्षीय व्यक्ति को इंटर्न के रूप में नियुक्त कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जो यह साबित करता है कि नई शुरुआत करने के लिए कभी देर नहीं होती, बस पहला कदम उठाने की जरूरत होती है।


वीडियो में 64 वर्षीय इंटर्न शख्स ऑफिस में युवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। टीम के सदस्य उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और उनके अनुभव से सीखने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो पर लिखे गए संदेश में बताया गया कि इस व्यक्ति के पास कंपनियां बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का वर्षों का अनुभव है। यही अनुभव अब स्टार्टअप की युवा टीम के लिए बहुत काम आ रहा है। जब टीम का मनोबल कम हो जाता है, तब वह अपने अनुभवों के जरिए कर्मचारियों को प्रेरित करते हैं, क्योंकि वे खुद भी अपने जीवन में ऐसे कई दौर देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Joshua Hobby Man Salins (@joshuasalins)


आमतौर पर इंटर्नशिप को युवा छात्रों और नए कर्मचारियों से जोड़ा जाता है, लेकिन इस अनोखी पहल ने यह दिखाया है कि सीखने और काम करने की कोई उम्र नहीं होती। 64 साल की उम्र में इंटर्न बने शख्स के इस वीडियो को स्टार्टअप के संस्थापक जोशुआ सैलिन्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए जोशुआ सैलिन्स ने लिखा कि 64 साल के इंटर्न को टीम में शामिल करना उनके द्वारा लिया गया सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ है।

Viral Video: ताजगी के नाम पर सेहत से खिलवाड़, बासी खीरों को केमिकल से चमकाते सब्जीवाले का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: ऋषिकेश पानी में डूबते टूरिस्ट की रॉफ्टिंग गाइड ने बचाई जान, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ


64 वर्षीय इंटर्न शख्स के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अनुभवी लोगों को भी काम करने और अपना ज्ञान बांटने का मौका मिलना चाहिए। तो वहीं कई यूजर्स के मन में यह सवाल भी आया कि इतनी उम्र में कोई व्यक्ति इंटर्न क्यों बनेगा? इसके जवाब में जोशुआ ने बताया कि वह व्यक्ति घर पर खाली बैठने के बजाय सक्रिय रहना चाहते थे। साथ ही, उनके पास वर्षों का अनुभव और ज्ञान है, जिसे वे टीम के साथ साझा करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इंटर्न के रूप में काम करना स्वीकार किया।तो वहीं कई लोगों ने इस बात की भी सराहना की कि युवा कर्मचारी इंटर्न की बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे थे। लोगों का कहना था कि आज के समय में युवाओं और अनुभवी लोगों के बीच ऐसा संवाद बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed