Video: जर्मनी से आई बच्ची ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भारत के बारे में कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: जर्मनी से भारत आई एक बच्ची ने अयोध्या में राम मंदिर देखने पहुंची। यहां उसने रामलला के दर्शन किए। दर्शन करने और मंदिर देखने के बाद बच्ची ने कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
विस्तार
Viral Video: अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। राम मंदिर देखने के बाद लोग अपने-अपने अनुभव भी शेयर करते हैं। जर्मनी से अयोध्या आई एक बच्ची का रामलला के दर्शन के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भव्य मंदिर को देखकर उत्साहित और भावुक नजर आ रही है।
वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने शेयर किया है। जर्मनी से अयोध्या पहुंची बच्ची ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उसके बाद उसने समाचार एजेंसी से भारत आने का अपना अनुभव साझा किया है। बच्ची का अनुभव को साझा करने का अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
बच्ची की मासूमियत, हाथ जोड़कर प्रार्थना और राम मंदिर की सुंदरता पर दी गई प्रतिक्रिया ने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति विदेशियों के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।
Viral: क्या होता है दूध और सोडा, क्या है भारत-पाकिस्तान का संबंध? धुरंधर 2 के बाद इंटरनेट पर वायरल हुआ ड्रिंक
Video: ऑटो में लड़की को जानबूझकर छू रहा था लड़का, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, लोग बोले- पुलिस करे गिरफ्तार
बच्ची ने क्या कहा?
वीडियो में जर्मनी की बच्ची ने अंग्रेजी में अपनी बात कही है। बच्ची ने कहा कि उसका नाम आंजन्या है और वह जर्मनी से आई है। यहां सिर्फ गर्मी बहुत है, लेकिन, भारत ऐसा ही है। खैर इससे अधिक गर्मी होती है और इसका मौसम भी होता है। मेरे लिए गर्मी होना सामान्य है। वो आगे कहती है कि राम मंदिर बहुत सुंदर है। बच्ची भव्य मंदिर को देखने के बाद उत्साहित और भावुक दिखी।
Weird News: क्या बदलेगा इतिहास? खुदाई में मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, जिसने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश
उसने कहा कि मैंने कल ही रामलला के दर्शन कर लिए थे। मैं दो दिन पहले ही रामलला की मूर्ति देखना चाहती थी और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए। काफी अच्छा अनुभव रहा। अब वीडियो वायरल हो गया है और लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि रामलला के दर्शन करने के बाद वह कितनी खुश है।