सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy Touching Girl Inappropriate On Her Route To College In Auto Rickshaw At Varanasi Video

Video: ऑटो में लड़की को जानबूझकर छू रहा था लड़का, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, लोग बोले- पुलिस करे गिरफ्तार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल वीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि ऑटो में लड़की बठी है और एक लड़का उसे जानबूझकर छूने की कोशिश कर रहा है। 

Boy Touching Girl Inappropriate On Her Route To College In Auto Rickshaw At Varanasi Video
ऑटो में लड़की को जानबूझकर छू रहा था लड़का, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: यात्रा के लिए हम सभी ट्रेन, बस या ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। यात्रा के दौरान कभी-कभी कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करते हैं, जिससे खून खौल उठता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा में बैठी लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Trending Videos


ट्रेन, बस या ऑटो रिक्शा में यात्रा के दौरान कभी-कबी लोगों का मनचले और घटिया सोच वाले व्यक्ति से सामना हो जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो में लड़की बठी है और एक लड़का उसे जानबूझकर छूने की कोशिश कर रहा है। अगर उसकी हरकत कैमरे में कैद नहीं होती है, तो इस घटना को गलती माना जा सकता था। लेकिन कैमरे में उसकी घटिया हरकत रिकॉर्ड हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में पीछे की सीट पर लड़की बैठी है, तो वहीं ऑटो रिक्शा ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठा शख्स हाथ रखने के बहाने, पीछे की सीट पर लड़की को गलत तरह से लगातार छूने की कोशिश कर रहा है। यह हरकत वह अनजाने में नहीं, बल्कि जानबुझ कर रहा होता है। लड़की तुरंत उसके इरादे को पहचान जाती है और वीडियो बनाने लगती है।

Viral Video: अंतिम यात्रा में डीजे पर जमकर हुआ डांस, दिखा जश्न जैसा माहौल, वायरल हुआ वीडियो


View this post on Instagram

A post shared by Ananya__2429 (@tan_i53)




Zara Hatke: बाथरूम में बम की तरह फटा टूथब्रश! हर तरफ था सिर्फ धुंआ ही धुंआ, महिला ने किया चौंकाने वाला दावा

फिर जैसे ही लड़का देखता है कि इसकी घटिया हरकत का लड़की वीडियो बना रही है, तो उसे थोड़ी शर्म आती है और वो अपना हाथ लेता है। अब सवाल है कि कैसे कोई सार्वजनिक जगहों पर बिना इजाजत के किसी को छू सकता है? सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ऐसे मनचलों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। 

Viral: शख्स ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, मामूली दुख के 250, बड़े दुख के 500 और साथ रोने के लिए लगेंगे 1000 रुपये

वायरल वीडियो पर कई लड़कियों ने प्रतिक्रिया दी है और उनका कहना है कि अब लड़के इसका बचाव करने के लिए आ जाएंगे। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि सभी पुरुष ऐसे नहीं होते, लेकिन एक ऐसा होता है। एक शख्स का कहना है कि आपने हिम्मत क्यों नहीं दिखाई और आवाज क्यों नहीं उठाई? 

Weird News: क्या बदलेगा इतिहास? खुदाई में मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, जिसने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश

वीडियो को इंस्टाग्राम पर (@tan_i53) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आज जब मैं सुबह कॉलेज के रास्ते में थी, तब ऑटो में एक लड़के ने मुझे जानबूझकर छूने की कोशिशि की। लेकिन जैसे ही मैंने वीडियो बनाना शुरू किया वो भाग गया। वीडियो के मुताबिक, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed