Viral Video: अंतिम यात्रा में डीजे पर जमकर हुआ डांस, दिखा जश्न जैसा माहौल, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: वीडियो में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा के दौरान लोग डीजे पर जमकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। अंतिम यात्रा में जहां शोक का माहौल होता है तो वहीं यहां जश्न जैसा माहौल दिख रहा है।
विस्तार
Funeral Procession Dj And Dance Viral Video: किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पार्थिव शरीर (शव) को घर से श्मशान घाट या कब्रिस्तान तक ले जाने की प्रक्रिया को अंतिम यात्रा या शव यात्रा कहा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अंतिम यात्रा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा के दौरान लोग डीजे पर जमकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। अंतिम यात्रा में जहां शोक का माहौल होता है तो वहीं यहां जश्न जैसा माहौल दिख रहा है।
Viral Video: मुस्लिम बच्चे ने पेश की ऐसी मिसाल, रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन माहौल बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर ऐसे मौकों पर शांति और शोक होता है, वहीं इस शव यात्रा में लोग डीजे की धुन पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही इस अंतिम यात्रा में डीजे भी चल रहा है, जिसमें मैंने तेरी यादों के ज़ुल्फ़ों में लगाए फूल आगे तेरी मर्ज़ी, तू कर ना कर मुझे क़ुबूल गाना बज रहा है और लोग जमकर डांस कर रहे हैं। कई लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए चल रहे हैं और उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पीछे तेज आवाज में डीजे बज रहा है और कुछ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। सड़क पर फूल भी बिखरे नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि अंतिम यात्रा को एक अलग अंदाज में निकाला जा रहा है।
A post shared by kya me aapko kha sakta hu 🤔 (@bhotsidhainsaanhume)
अंतिम यात्रा का एक अलग अंदाज
वीडियो में आगे आप देखेंगे तो, कई लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए चल रहे हैं और उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पीछे तेज आवाज में डीजे बज रहा है और कुछ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। सड़क पर फूल भी बिखरे नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि अंतिम यात्रा को एक अलग अंदाज में निकाला जा रहा है।
सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ
बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर अब अंतिम यात्रा को दुख के बजाय 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' के तौर पर भी देखा जाने लगा है। यानी व्यक्ति के जीवन को याद करते हुए लोग संगीत और नाच-गाने के जरिए उसे विदाई देते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bhotsidhainsaanhume नाम के पेज से 7 जनवरी को शेयर किया गया था, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: मेहनत और हुनर एक साथ, सिर पर कई ईंट रखकर डांस करती मजदूर महिला ने जीता लाखों लोगों का दिल
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा,जन्म भी उत्सव है, मृत्यु भी उत्सव है। दूसरे यूजर ने लिखा, मरने वाले ने जरूर सेंचुरी पूरी की होगी। अंतिम यात्रा से जुड़ा यह वीडियो एक नई सोच और बदलती परंपराओं की झलक दिखाता है, जहां लोग अंतिम विदाई को भी अपने तरीके से यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।