सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai news dharavi man brutally killed by friend police arrest crime news in hindi

Mumbai: साथ रहने से मना किया तो दोस्त का काट दिया गला, सबके सामने 20 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के धारावी इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही दोस्त पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।

mumbai news dharavi man brutally killed by friend police arrest crime news in hindi
man murder demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के धारावी इलाके में दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक 20 साल के युवक की उसके ही दोस्त ने बड़ी बेरहमी से जान ले ली। आरोपी ने अपने दोस्त पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए और उसका गला भी रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
Trending Videos


दोस्त पर 20 से अधिक वार किए, फिर रेता गला
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अश्विन शिवकुमार नाडर के रूप में हुई है। उस पर उसके परिचित आशिक असीम अख्तर खान ने 20 से अधिक बार चाकू से हमला किया और उसका गला भी रेत दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हाथ में खून से सना चाकू लेकर अश्विन के पास ही खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमला करते समय आरोपी लगातार अश्विन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था कि वह अश्विन को जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसने यह भी धमकी दी कि जो कोई भी बीच-बचाव करने आएगा वह उसे भी मार डालेगा। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग सहम गए।

पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह
शुरुआती जांच में सामने आया कि अश्विन और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उनके बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि अश्विन ने आरोपी के साथ रहने या रिश्ता रखने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अश्विन की हत्या करने का प्लान बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अश्विन को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि अश्विन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लोकल ट्रेन के सामने पत्नी को दिया था धक्का
मुंबई में अपराध की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 17 मार्च को भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। वहां एक 42 साल के व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था। इस हादसे में महिला की जान चली गई थी।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की। आखिरकार रेलवे पुलिस की टीम ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और अलग-अलग ट्रेनों से सफर कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  UP Crime: धारदार हथियार से गला काटकर अधेड़ की हत्या, दुकान से घर लौटते समय वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed