{"_id":"5f4f5c6d8ebc3e54a2766193","slug":"brazil-island-fernando-de-noronha-only-open-to-tourists-who-have-had-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा आइलैंड, जहां सिर्फ कोरोना से ठीक हुए लोगों को ही है जाने की इजाजत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा आइलैंड, जहां सिर्फ कोरोना से ठीक हुए लोगों को ही है जाने की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले रखा है। करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि लाखों लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि दुनियाभर में इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। चूंकि इस महामारी की वजह से लगभग सारे कारोबार और पर्यटन स्थल कई महीनों से बंद हैं, लोगों का आना-जाना कहीं हो नहीं रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे कुछ पर्यटन स्थलों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा रहा है। इसमें ब्राजील का फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप भी शामिल है, लेकिन अब यह द्वीप एक अजीब सी शर्त की वजह से चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्त ये है कि यहां वहीं लोग घूमने आ सकते हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए थे और अब ठीक हो चुके हैं।
दरअसल, फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप पिछले पांच महीनों से बंद है, लेकिन अब इसे नई शर्तों के साथ एक सितंबर से खोला गया है। बताया जा रहा है कि अब सीमित संख्या में ही लोगों को इस द्वीप पर आने की इजाजत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, शर्त पूरी करने वाले पर्यटक ही यहां आ पाएंगे।
3 of 5
फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप
- फोटो : Facebook/Ilha De Fernando De Noronha
अधिकारियों के मुताबिक, इस द्वीप पर आने वाले पर्यटकों को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी अपने साथ लेकर आनी होगी और वो रिपोर्ट कम से कम 20 दिन पुरानी होनी चाहिए। दरअसल, ये शर्त इसलिए लगाई गई है ताकि इस द्वीप पर रहने वाले लोग कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें।
दरअसल, फर्नांडो डी नोरोन्हा एक द्वीप समूह है, जिसके आसपास 20 छोटे-छोटे द्वीप हैं। इसका मुख्य द्वीप करीब 28.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसका निर्माण ज्वालामुखीय चट्टानों से हुआ है। यूनेस्को ने इस द्वीप समूह को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।
कहते हैं कि इस द्वीप पर रोजाना सिर्फ 420 पर्यटकों को ही आने की इजाजत मिलती है। इस द्वीप की सबसे रोचक बात ये है कि 20वीं सदी के मध्य तक यहां के मुख्य द्वीप का इस्तेमाल कैदखाने की तरह होता था, जहां ब्राजील के सबसे खतरनाक अपराधियों को रखा जाता था, चाहे वो हत्यारा हो, चार हो या राजनीतिक कैदी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।