पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   british tiktoker brooke george dubai murder case self defence

Viral: इंफ्लुएंसर पर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, दुबई में हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Mon, 29 Jun 2026 04:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 04:02 PM IST
सार

Viral:  ब्रिटेन की 23 साल की टिकटॉकर ब्रुक जॉर्ज को दुबई में एक हत्या की आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी को हत्या कर दी है। 

विज्ञापन
british tiktoker brooke george dubai murder case self defence
इंफ्लुएंसर पर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप, दुबई में हुई गिरफ्तार - फोटो : AI

विस्तार

Viral: ब्रिटेन की 23 साल की टिकटॉकर ब्रुक जॉर्ज को दुबई में गिरफ्तार किया है। उनकी यह गिरफ्तारी हत्या के एक हाई-प्रोफाइल मामले में हुई है। ब्रुक जॉर्ज पर एक 26 वर्षीय ब्रिटिश युवक की पूर्व नियोजित हत्या का आरोप है। अगर अदालत में वह दोषित साबित होती है, तो उन्हें मौत की सजा हो सकती है। हालांकि, ब्रुक और उनके परिवार का है कि उन्होंने यह कदम अपनी जान बचाने के लिए आत्मरक्षा में उठाया था।

विज्ञापन


यह पूरा मामला ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन Detained in Dubai के जरिए सामने आया है। इसनें ब्रुक की तरफ से बयान जारी किया है, जबकि अभी तक दुबई पुलिस की तरफ से इस मामले के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है। संगठन के मुताबिक, ब्रुक जॉर्ज की एक 26 साल की ब्रिटिश युवक से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों के बीच रिश्ता बना और ब्रुक पहली बार दुबई गईं। उनके मुताबिक, उनका पहला दौरा बहुत अच्छ। इस दौरान युवक ने उनका एक प्रोफेशनल फोटोशूट भी कराया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रुक के परिवार के कहा कि दूसरी बार दुबई पहुंचने के बाद युवक के व्यवहार में पूरी तरह बदलाव आ गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बहुत कंट्रोलिंग हो गया और उसने ब्रुक के लिए सिर्फ वन-वे टिकट खरीदा था। इससे उन्हें शक हुआ कि शायद उन्हें वापस लौटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

परिवार का कहना है घटना के दिन दोनों एक बार गए। वहां पर शराब पीने के बाद युवक ने पहले कार और फिर अपार्टमेंट में ब्रुक के साथ मारपीट की। परिवार के बयान के मुताबिक, मारपीट के बाद ब्रुक ने ब्रिटेन वापस आने की फ्लाइट बुक कर ली थी। वह सिर्फ  पासपोर्ट लेने दोबारा अपार्टमेंट गईं। यहां पर युवक ने उनका पासपोर्ट देने से मना कर दिया और फिर उन पर हमला कर दिया।


Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

परिवार ने कहा कि ब्रुक लगातार रो रही थीं और पासपोर्ट मांग रही थीं। इस दौरान उन्हें चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा। ब्रुक ने दावा किया है कि उन्हें लगा कि उनकी जान खतरे में है। इसलिए उन्होंने पास रखे किचन नाइफ से हमला किया। उन्होंने किया यह हमला आत्मरक्षा में किया था। संगठन के मुताबिक, घटना के बाद ब्रुक दुबई एयरपोर्ट पहुंचीं ताकि ब्रिटेन वापस आ सकें। लेकिन 22 जून 2026 की सुबह उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उनके चेहरे और शरीर पर चोटों के साफ निशान दिख रहे थे।

Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

संगठन का आरोप है कि ब्रुक को दुबई पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने कपड़े उतराने के लिए मजबूर किया गया और उस समय कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। संगठन की तरफ से कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed