Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक 16 साल के लाइफगार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सूझबूझ और बहादुरी से तेज लहरों का सामना करते हुए समुद्र में बहते 10 साल के एक बच्चे की जान बचाता नजर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lifeguard Rescue Boy From Huge Ocean Waves Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर हर दिन डांस, स्टंट से लेकर मजेदार घटनाएं, भावुक कर देने वाले पल या कोई अनोखी प्रतिभा, जैसे वीडियो लोगों को मनोरंजन देने के साथ-साथ उन्हें आश्चर्यचकित भी कर देते हैं और कई बार तेजी से वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 16 साल का लाइफगार्ड अपनी सूझबूझ और बहादुरी से तेज लहरों का सामना करते हुए समुद्र में बहते एक 10 साल के बच्चे की जान बचाता नजर आता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार को कैलिफोर्निया के सांता क्रूज़ स्थित सीब्राइट बीच पर हुई। यहां अचानक समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठने लगीं, जिससे बीच पर मौजूद लोग संभल नहीं पाए। इसी दौरान करीब 10 साल का एक बच्चा लहरों की चपेट में आकर समुद्र के अंदर बहने लगता है। बच्चा तेज लहरों के बीच खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है, जबकि किनारे पर खड़े लोग घबराकर उसकी ओर देखते रहते हैं। कुछ ही सेकंड में बच्चा लहरों के साथ दूर चला गया और खुद को संभाल नहीं पाया।
Viral Video: बेटे की लग्जरी कार में बैठीं मां के चेहरे की खुशी ने किया लोगों को भावुक, देंखे वीडियो
इसी बीच 16 साल का एक लाइफगार्ड बिना देर किए समुद्र में कूद पड़ा। उसने तेज लहरों का सामना करते हुए बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद वह बच्चे को पकड़कर किनारे की ओर लाने में सफल रहा। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद एक अन्य लाइफगार्ड और बीच पर मौजूद कुछ लोगों ने भी मदद की और सभी ने मिलकर बच्चे को सुरक्षित समुद्र से बाहर निकाल लिया।
كان المصور سكوت يقوم بتصوير شاطى سيبرايت في كاليفورنيا عندما لاحظ رأس شخص يظهر ويختفي وسط الامواج العنيفة فسارع الى ابلاغ احد المنقذين
اتضح انه صبي بعمر 10 سنوات كان يركب الامواج على اللوح، قام المنقذ بالامساك به على الرغم من قوة وشدة الامواج الا انه تشبث به بقوه حاول البعض… pic.twitter.com/mav8us1CJd— Saif (@diol2n) July 27, 2026
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- इस 16 साल के लाइफगार्ड को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिलना चाहिए। यही अमेरिका की असली पहचान है। शानदार काम बहुत बढ़िया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 79 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोग इस 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी और त्वरित फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Viral Video: शख्स की इंसानियत ने जीता सोशल मीडिया का दिल, लोग बोले- बड़े दिल वाला इंसान
Viral Video: दिल्ली की टीचर ने निकाला अटेंडेंस लेने का ऐसा अनोखा तरीका, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल