फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Why Hotels Place a Colorful Strip on the Bed The Hidden Purpose of a Bed Runner Revealed

Zara Hatke: होटल के बेड पर क्यों बिछाई जाती है यह पतली कपड़े की पट्टी? 99% लोग समझते हैं सिर्फ सजावट

Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

Zara Hatke: होटल के बेड पर रखी रंगीन पट्टी, जिसे बेड रनर कहा जाता है, केवल सजावट के लिए नहीं होती। यह बेडशीट को गंदगी और दाग-धब्बों से बचाने, जूते या बैग रखने के लिए सुरक्षित जगह देने और कमरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी सफाई चादर की तरह नियमित नहीं होती, इसलिए इस्तेमाल न होने पर इसे हटा देना बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन
Why Hotels Place a Colorful Strip on the Bed The Hidden Purpose of a Bed Runner Revealed
बेड पर क्यों लगाया जाता है बेड रनर? - फोटो : AI

विस्तार

साल में कम से कम एक बार तो हमारा वेकेशन पर जाने का प्लान जरूर बनता है। बैचलर्स का हो सकता है कि साल में कई बार जाना हो, लेकिन फैमिली का तो बच्चों की स्कूल की छुट्टियों के बाद ही कहीं आना जाना होता है। छुट्टी पर जाने से पहले आजकल लोग ऑनलाइन की होटल बुकिंग कर लेते हैं, जिससे कि वहां पहुंचने पर उन्हें होटल की तलाश में दर-बदर न होना पड़े। जब भी हमारी होटल के रूम में एंट्री होती है तो कॉमन चीज सबको दिखाई देती है और वो है बेड पर पड़ी एक रंगीन पट्टी, जिसे आमतौर पर लोग बेड रनर के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, जब हम इस पट्टी के बारे में सोचते हैं तो यह ख्याल आता है कि ये सजावट के उद्देश्य से लगाई जाती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बेड पर आखिर ये पट्टी क्यों और किसलिए लगाई जाती है।

विज्ञापन

 

बेड पर क्यों लगाया जाता है बेड रनर?
अगर आपने कभी किसी होटल में ठहरते समय बेड पर चादर के ऊपर पैरों की तरफ रखी रंगीन पट्टी पर ध्यान दिया हो तो शायद आपके मन में भी सवाल आया होगा कि आखिर इसका काम क्या है। पहली नजर में यह सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाने वाली सजावटी चीज लगती है, लेकिन इसकी उपयोगिता सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। यह छोटी-सी पट्टी, जिसे बेड रनर कहा जाता है, मेहमानों की सुविधा, साफ-सफाई जैसे कई अहम भूमिकाएं निभाती है।

विज्ञापन


बेडशीट नहीं होती गंदी
अगर आप जूते पहनने या उतारने के लिए बेड के किनारे बैठते हैं या फिर बाहर से लौटते ही अपना बैकपैक बिस्तर पर रख देते हैं तो बेड रनर इसी उद्देश्य के लिए एक सुरक्षित सतह है। इससे बेडशीट सीधे गंदगी होने से बच जाती है। साथ ही इसका रंग और डिजाइन पूरे बेड को अट्रैक्टिव लुक देता है, जिससे कमरे की सजावट और भी निखर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड पर कर सकते हैं नाश्ता
हालांकि लोगों का यह भी मानना है कि बेड रनर को चादर और तकिए के कवर की तरह नियमित रूप से नहीं धोया जाता। ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो कमरे में पहुंचते ही इसे बेड से हटाकर अलग रख देना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको बेड पर बैठकर चाय, कॉफी या हल्का-फुल्का नाश्ता करने की आदत है तो भी यह पट्टी काम आती है। किसी वजह से खाने-पीने की चीज गिर जाए तो उसके सीधे बेडशीट पर पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। इस तरह बेड रनर चादर को दाग-धब्बों से बचाने में भी मदद करता है। सर्दियों के मौसम में इसका एक और छोटा-सा फायदा भी है। हालांकि यह कंबल जितनी गर्माहट नहीं देता, लेकिन पैरों पर हल्की अतिरिक्त गर्मी जरूर महसूस करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed