Video: सांप को खिलौने की तरह लेकर डांस कर रहे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखकर लोगों के उड़े होश
Viral Video: लोकदेवता गोगा जी महाराज को रिझाने और उनकी पूजा-अर्चना के लिए मेले का आयोजन होता है। इसे मेले में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी दिखाई देता है। इस अनोखे मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल होने के पहुंचते हैं।
विस्तार
लोकदेवता गोगा जी महाराज को रिझाने और उनकी पूजा-अर्चना के लिए मेले का आयोजन होता है। इसे मेले में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी दिखाई देता है। इस अनोखे मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल होने के पहुंचते हैं। लोग लोकगीतों पर झूमते हुए सांपों के साथ विभिन्न करतब दिखाते हैं।
राजस्थान में अलग-अलग स्थानों तेजा दशमी पर गोगाजी के मंदिरों में मेला लगता है। चूरू में भी गोगाजी मंदिर में विशाल अखाड़े का आयोजन किया गया था। इसमें सांपों के साथ लोगों को नृत्य और पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया। श्रद्धालुओं ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
It Happens Only in India :)
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) September 4, 2025
राजस्थान के पारंपरिक मेले में साँप के साथ जश्न मनाते श्रद्धालु! pic.twitter.com/fLaaZqqd22
Viral Video: गले में फन फैलाए सांप को लटकाकर चलता दिखा शख्स, नाग के बार-बार डसने का भी नहीं हुआ असर
वर्षों से इस मेले में सांपों के साथ नृत्य और पूजा की परंपरा चलती आ रही है। लोग आस्था और विश्वास के साथ लोकदेवता गोगाजी की भक्ति में लीन रहते हैं। स्थानीय समुदाय और श्रद्धालुओं के सहयोग से मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का प्रतीक है।Viral Video: किंग कोबरा को फिल्मी स्टाइल में पकड़ रहा था आदमी, तभी अचानक से सांप ने किया जानलेवा हमला फिर...
कौन हैं वीर तेजाजी और गोगाजी
राजस्थान के नागौर जिले के खरनालियां गांव में वीर तेजाजी का जन्म हुआ था। वह नागवंशी क्षत्रिय जाट परिवार से थे। उनके पिता ताहड़ देव और माता रामकंवरी थीं। कई लोग उन्हें भगवान शिव का अवतार भी मानते हैं। गोगाजी भी लोकदेवता हैं। दोनों लोक देवताओं की सांप से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा की जाती है।