Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Coronavirus in USA Supermarket dumped 26 lakhs of food after a woman deliberately coughed on it in Pennsylvania
{"_id":"5e7e0b528ebc3e6fd92a7128","slug":"coronavirus-in-usa-supermarket-dumped-26-lakhs-of-food-after-a-woman-deliberately-coughed-on-it-in-pennsylvania","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सुपरमार्केट में महिला ने छींका, बाहर फेंका गया 26 लाख का सामान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कोरोना वायरस: सुपरमार्केट में महिला ने छींका, बाहर फेंका गया 26 लाख का सामान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:08 PM IST
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। लोग इस महामारी के शिकार न हों, इसलिए कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें, जिससे यह बीमारी दूसरे इंसान को भी लगे। बहुत ज्यादा जरूरी हो, तो ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से लोग इस हद तक डरे हुए हैं कि उनके आसपास अगर गलती से भी कोई छींक दे या खांस दे तो वो उनके मन में डर पैदा कर दे रहा है। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में सामने आया है, जहां एक महिला ने सुपरमार्केट के अंदर छींक दिया, जिसके बाद एहतियातन सारा सामान सुपरमार्केट से बाहर फेंक दिया गया। बाहर फेंके गए सामान की कीमत 35 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुपरमार्केट के अंदर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि महिला जैसे ही सुपरमार्केट में घुसी और बेकरी प्रोडक्ट्स के पास पहुंची तो उसने छींकना शुरू कर दिया। वहां मीट और किराने का भी सामान रखा हुआ था। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तुरंत पूरे सामान को सुपरमार्केट से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुपरमार्केट के कर्मचारी ने बताया कि पूरे सामान को इसलिए फेंक दिया गया, ताकि महिला अगर कोरोना पॉजिटिव हुई तो उस सामान के द्वारा और लोग भी संक्रमित हो सकते थे। वहीं महिला के छींकने के बाद स्टोर के मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जानबूझकर ऐसा किया था। बताया जा रहा है कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। फिर भी एहतियात के तौर पर उसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं, घटना के बाद सुपरमार्केट की अच्छे से साफ-सफाई कराई गई, ताकि खतरे की कोई संभावना न रहे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां अब तक 1100 से भी ज्यादा लोग इस बीमारी से मारे गए हैं जबकि 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस के जितने भी मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में ही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।