फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi metro man caught allegedly taking secret photos of girls video goes viral on social media

Delhi Metro Video: मेट्रो में लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो लेते पकड़ा गया शख्स? फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Sun, 09 Aug 2026 08:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 09 Aug 2026 08:05 PM IST
सार

 Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहीं दो महिलाओं ने उसपर चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें लेने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Delhi metro man caught allegedly taking secret photos of girls video goes viral on social media
दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो - फोटो : @praveenya

विस्तार

Delhi Metro Viral Video In Hindi:  दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा और विवाद की तस्वीर उभर आती है। कभी कोई सीट के लिए लड़ते हुए एक-दूसरे का बाल नोचता दिख जाता है, तो कभी कोई मेट्रो के अंदर बेहूदा डांस करता। ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहीं दो महिलाओं ने एक शख्स पर चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें लेने का आरोप लगाया। महिलाओं का दावा है कि पहले तो शख्स ने फोटो लेने से इनकार किया, लेकिन फोन के रीसायकल बिन में तस्वीरें मिलने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


वीडियो में दोनों महिलाएं सीधे शख्स से पूछती हैं कि, क्या आपने हमारी फोटो ली? महिलाओं का दावा है कि, सवाल पूछे जाने के बाद शख्स ने अपना मोबाइल निकाला और कुछ तस्वीरें डिलीट करने लगा। बाद में उसने फोन दिखाकर कहा कि उसने कोई फोटो नहीं ली। हालांकि, महिलाओं के अनुसार जब उन्होंने फोन का रीसायकल बिन देखा, तो उसमें उनकी तस्वीरें मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by praveenya (@praveenyaaaa)


दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके मुताबिक, वह अपनी दोस्त के साथ शाम के समय लोक नायक भवन मेट्रो स्टेशन से ग्रीन पार्क की ओर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर पास बैठे एक अधेड़ उम्र के शख्स पर पड़ी, जिस पर उन्होंने चोरी-छिपे तस्वीरें लेने का आरोप लगाया। महिलाओं ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि, उनके पास बैठा एक अन्य यात्री कथित तौर पर पूरी घटना देख रहा था, लेकिन उसने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उनका कहना है कि जब उन्होंने खुद शख्स का सामना किया, तब जाकर आसपास के लोगों ने प्रतिक्रिया दी। 


मेट्रो में लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो लेते शख्स का वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर बिना अनुमति किसी की तस्वीर लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसी परिस्थितियों में आसपास मौजूद लोगों को मूकदर्शक बनने के बजाय पीड़ित का साथ देना चाहिए। 


Viral Video: नोएडा की सड़कों पर पानी का सैलाब, बारिश के बाद का हाल देख महिला ने कही ऐसी बात

Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!


ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। लगातार वायरल हो रहे डांस रील्स, झगड़ों और स्टंट वीडियो के बाद दिल्ली मेट्रो प्रशासन पहले ही सख्त चेतावनी जारी कर चुका है। इसके बावजूद दिल्ली मेट्रो में वायरल वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed