फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man playing trumpet at a wedding heart touching video goes viral on social media

Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 09 Aug 2026 05:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 09 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी में ट्रंपेट बजाते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे  लोग उसकी मेहनत और चेहरे पर दिख रहे दबाव को देखकर भावुक हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Man playing trumpet at a wedding heart touching video goes viral on social media
शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो - फोटो : @Born_For_Kalesh

विस्तार

Man Playing Trumpet At Wedding Viral Video In Hindi: गरीबी की कोई उम्र नहीं होती। रोजी-रोटी के लिए इंसान कड़ी मेहनत करने के हर संभव प्रयास करता है। क्या करें यह पापी पेट ही है जो इंसान से हर तरह के काम करा लेता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन


Cat Viral Video: मां की ममता, बच्चों के लिए पहाड़ जैसी दीवार लांघ गई बिल्ली, जिसने देखा वीडियो पसीज गया दिल
विज्ञापन


वीडियो में आपको एक शादी समारोह के दौरान ट्रंपेट बजाता एक शख्स दिखाई देता है। जैसे-जैसे वह पूरी ताकत से ट्रंपेट बजाता है, उसके गाल फूल जाते हैं और गर्दन की नसें उभर आती हैं, जो चेहरे पर साफ नजर आने लगती हैं। बावजूद इसके वह बिना रुके अपना काम करता रहता है, क्योंकि उसी काम से उसके घर का चूल्हा जलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

शादी समारोह के दौरान ट्रंपेट बजाते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- एक पिता का हर संघर्ष अपने परिवार के बेहतर भविष्य के नाम होता है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 


ट्रंपेट बजाते शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हम शादी में संगीत और रोशनी का आनंद तो लेते हैं, लेकिन उन कलाकारों की मेहनत शायद ही कभी देख पाते हैं, जो घंटों खड़े होकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। दूसरे शख्स ने कहा- इस तरह के वीडियो ने लोगों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मेहनत और संघर्ष की वह तस्वीर भी दिखाई, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।


Viral Video: नोएडा की सड़कों पर पानी का सैलाब, बारिश के बाद का हाल देख महिला ने कही ऐसी बात

Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed