फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dharmendra dance Dev Anand style and Govinda Expression child imitates all three actors in Viral Video

Viral Video: धर्मेंद्र का डांस, देव आनंद का स्टाइल और गोविंदा का अंदाज, बच्चे ने तीनों कलाकारों की उतारी नकल

Fri, 14 Nov 2025 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Nov 2025 04:41 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक नन्हा बच्चा दिखाई देता है, जिसने खुद को धर्मेंद्र की तरह तैयार किया है। उसने वही आउटफिट, वही हेयरस्टाइल और वही एक्सप्रेशन कॉपी किए हैं।

विज्ञापन
Dharmendra dance Dev Anand style and Govinda Expression child imitates all three actors in Viral Video
अभिनेता धर्मेंद्र की तरह डांस करता है ये बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम@irfankidukan

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो जा रहा है। इस वीडियो में कोई बड़ा सेलिब्रिटी या बड़ा डांसर नहीं, बल्कि कुछ छोटे-छोटे बच्चे नजर आते हैं, जो पुराने जमाने के दिग्गज फिल्मी सितारों की एक्टिंग और उनकी खास स्टाइल को बेहद शानदार तरीके से कॉपी कर रहे हैं। वीडियो इतना प्यारा और एनर्जेटिक है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इसे देखकर उन्हें नब्बे का दौर फिर से याद आ गया है, जब फिल्मों में एक अलग ही चमक और मासूमियत दिखाई देती थी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में एक नन्हा बच्चा दिखाई देता है, जिसने खुद को धर्मेंद्र की तरह तैयार किया है। उसने वही आउटफिट, वही हेयरस्टाइल और वही एक्सप्रेशन कॉपी किए हैं। बच्चा सुपरहिट गाने ‘वो मेनू प्यार करती है’ पर डांस करता है और उसके हाव-भाव इतने कमाल के हैं कि कुछ पल के लिए लगता है जैसे पुराने जमाने का धर्मेंद्र आपके सामने ही खड़ा हो। बच्चे की मासूमियत और जोश देखकर लोगों का मन खुश हो जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बच्चे की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में इतना टैलेंट देखना काफी अच्छा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Syed Mohd Irfan (@irfankidukan)

विज्ञापन
विज्ञापन



अभिनेता धर्मेंद्र की तरह डांस करता है ये बच्चा
इसके बाद वीडियो में उसी बच्चे का एक और अवतार दिखता है, लेकिन इस बार वह देव आनंद बनकर एंट्री लेता है। उसने बिल्कुल देव साहब के अंदाज़ में मुस्कुराहट, सिर हिलाने का स्टाइल और चलने का तरीका पकड़ लिया है। वह उनके मशहूर गाने ‘ये दिल ना होता बेचारा, कदम ना होते आवारा’ पर डांस करता नजर आता है। बच्चे की बॉडी लैंग्वेज और उसके चेहरे पर जो उसी दौर वाली मासूम मुस्कान है, उसे देखकर लोग दंग रह गए। कई लोगों ने कमेंट करके लिखा कि “इस बच्चे ने तो देव आनंद की आत्मा पकड़ ली है।”

गोविंदा के अंदाज में भी करता है डांस
तीसरे सीन में माहौल पूरी तरह बदल जाता है क्योंकि अब वीडियो में गोविंदा वाला रंग जमता है। बच्चा गोविंदा के फंकी और जोशीले अंदाज में नजर आता है। वह गाने ‘कसम से, कसम से, आशिकी है तुमसे’ पर पूरी एनर्जी के साथ डांस करता है। उसकी लचक, स्टेप्स और एक्सप्रेशन इतने शानदार हैं कि कुछ समय के लिए ऐसा महसूस होता है जैसे असली गोविंदा स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हों। बच्चे की कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स देखकर लोग हंस भी रहे हैं और ताली भी बजा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed