सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dog Snatches 1 Lakh Rupees From Bike Bag In Bijnor Of Up Bizzare Incident Captured In Cctv

Viral: नोटों से भरा बैग चुरा ले गया कुत्ता, एक लाख की चोरी का वीडियो हुआ वायरल, लोगों के उड़े होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 25 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर बाइग के बैग से एक कुत्ता नोटों से भरी थैली चुरा ले गया। इसमें एक लाख रुपये रखे हुए थे।

Dog Snatches 1 Lakh Rupees From Bike Bag In Bijnor Of Up Bizzare Incident Captured In Cctv
नोटों से भरा बैग चुरा ले गया कुत्ता, एक लाख की चोरी का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : एक्स/@i_m_harshitsing
विज्ञापन

विस्तार

Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घटी एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो पर लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। दरअसल, एक कुत्ता बाइक की डिग्गी या साइड बैग से एक लाख रुपये निकालकर भाग रहा है। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। 



बिजनौर में मोहल्ला शंभा बाजार में किले वाली मस्जिद के बाहर बाइक खड़ी थी, जिसके बैग में से कुत्ता एक लाख रुपये से भरी थैली निकालकर ले गया। बाइक मालिक दवा विक्रेता नवाब अहमद जब नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर आए तो थैली गायब देखकर उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुत्ता थैली निकालकर ले जाता दिख रहा है। काफी तलाश के बाद भी नोटों से भरी थैली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब अहमद का पशुओं की दवा का मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार दोपहर पौने एक बजे वह बाइक से शंभा बाजार में स्थिल किले वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। बाइक मस्जिद से कुछ दूर गली में खड़ी कर दी। उनकी बाइक में लगे बैग में काली पन्नी में बंधे एक लाख रुपये रखे थे। जल्दबाजी में बाइक के बैग में रखे रुपये निकालना भूल गए। नवाब ने बैग की चेन भी बंद नहीं की। 
विज्ञापन
Trending Videos


El Nino Alert: वैज्ञानिकों की चेतावनी, दुनिया में पड़ सकती है भीषण गर्मी, प्रशांत महासागर में ऐसा क्या हो रहा?

जब वह नमाज अदा कर लौटे तो बाइक के बैग से रुपये रखी थैली गायब थी। उन्होंने आसपास रुपयों की थैली की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक कुत्ता बाइक के बैग से पन्नी को ले जाते हुए दिखाई दिया।



Memes: सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, तेल के दामों को लेकर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता खाने के वस्तु समझकर पन्नी उठाकर ले गया। शनिवार रात तक कुत्ते की तलाश की गई। न तो उसका पता चल सका और न ही रुपये मिले है। हताश मेडिकल स्टोर संचालक वापस चला गया। इस संबंध में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।

Viral: मां-बेटी के कलेश का वीडियो हुआ वायरल, पढ़ाई को लेकर हुई बहस ससुराल तक पहुंची, भाई करता रहा ये काम

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- डोगेश भाई चोरों को काटने की जगह, खुद चोर बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed