{"_id":"69f07e5cfa272d288303e429","slug":"elephant-enters-in-a-grocery-store-in-thailand-left-after-eating-snacks-video-viral-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Elephant Video: कस्टमर बनकर दुकान में घुसा हाथी, सूंड से की फ्री कि शॉपिंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Elephant Video: कस्टमर बनकर दुकान में घुसा हाथी, सूंड से की फ्री कि शॉपिंग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Elephant In Grocery Store: थाईलैंड के पाक चोंग इलाके में एक छोटी किराने की दुकान पर अचानक एक हाथी पहुंच जाता है। यह कोई आक्रामक हमला नहीं, बल्कि एक तरह का फ्रेंडली विजिट है। आइए पूरा मामला जानते हैं।
हाथी ने किराने की दुकान में मारी एंट्री
- फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Elephant In Grocery Store: कभी-कभी हकीकत ऐसी होती है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती। सोचिए आप दुकान पर बैठे हों और अचानक एक “विशाल ग्राहक” दरवाजे से एंट्री ले ले, न पैसे, न उधार बस सीधा नाश्ता करके चल दे। थाईलैंड से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया है।
Trending Videos
थाईलैंड के पाक चोंग इलाके में एक छोटी किराने की दुकान पर अचानक एक हाथी पहुंच जाता है। यह कोई आक्रामक हमला नहीं, बल्कि एक तरह का “फ्रेंडली विजिट” होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हाथी की आसपास के लोगों से अच्छी पहचान है, इसलिए कोई उसे रोकने की कोशिश भी नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर लूटा सामान
दुकान के अंदर घुसते ही हाथी अपनी सूंड का कमाल दिखाता है। बड़ी सफाई से वह खाने-पीने की चीजें उठाने लगता है, मीठे चावल के क्रैकर्स, केले और सैंडविच जैसी चीजें उसकी पसंदीदा लिस्ट में शामिल होती हैं। आराम से “शॉपिंग” करने के बाद वह नाश्ता भी करता है और कुछ सामान रास्ते के लिए लेकर चलता बनता है।
देखें वीडियो-
Imagine explaining this to your insurance pic.twitter.com/TK5cISPi8e
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 25, 2026
2300 रुपये का सामान किया चट
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हाथी का नाम 'प्लाई बियांग लेक' है, जो पहले भी कई बार खाने की तलाश में शहर के इलाकों में नजर आ चुका है। इस बार उसने करीब 25 डॉलर (लगभग 2300 रुपये) का सामान चट कर लिया। हालांकि हाथी कोई प्रोफेशनल खरीदार तो है नहीं, इसलिए उसकी एंट्री के दौरान दुकान में थोड़ा-बहुत सामान इधर-उधर भी हो गया। अच्छी बात यह रही कि उसने किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखाई। यह दुकान एक नेशनल पार्क के पास स्थित है, इसलिए ऐसे मेहमान यहां कभी-कभी आ ही जाते हैं। नुकसान की भरपाई भी एक वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन संगठन ने कर दी।
यह वीडियो X पर वायरल हो चुका है, जहां लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं, किसी ने उसे “बिग कस्टमर” कहा, तो किसी ने लिखा कि “उसे शांति से खाने दो।”
Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई

कमेंट
कमेंट X