फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Elephant sprays water on kids with its trunk video goes viral on internet

Viral Video: हाथी ने बच्चों पर सूंड से बरसाया पानी, नन्हों की मस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल

Tue, 11 Aug 2026 07:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 11 Aug 2026 07:35 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी का बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर सामने खड़े बच्चों पर डालता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Elephant sprays water on kids with its trunk video goes viral on internet
बच्चों के साथ हाथी की मस्ती - फोटो : @bubu_supu_vibes

विस्तार

विज्ञापन

Elephant Trunk Shower Viral Video In Hindi: हाथियों की मासूमियत और मजेदार हरकतें लोगों को खूब पसंद आती हैं। हाथियों से जुड़े कई मजेदार और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। इन वीडियो में हाथी कभी फुटबॉल खेलते हुए, तो कभी पानी में खेलते और मस्ती करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक हाथी का ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर सामने खड़े बच्चों पर डालता नजर आ रहा है। 


Viral: बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हाथी के पास एक बाल्टी और पानी से भरा बर्तन दिखाई दे रहा है। हाथी अपनी सूंड को बाल्टी में डालता है और उसमें पानी भर लेता है। इसके बाद वह अपनी सूंड ऊपर उठाकर सामने खड़े बच्चों पर पानी की तेज बौछार कर देता है। जैसे ही पानी की बौछारें बच्चों पर पड़ती है, उनके चेहरे खुशी से खिल जाते हैं। कुछ बच्चे हाथ ऊपर उठाकर पानी को महसूस करते हैं तो कुछ पीछे हटकर फिर हाथी के पास आते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🅱🆄🅱🆄 🆂🆄🅿🆄 🆅🅸🅱🅴🆂 (@bubu_supu_vibes)


जिस तरह हाथी बार-बार पानी अपनी सूंड में भरकर बच्चों की तरफ डालता है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह भी इस मस्ती में शामिल हो गया है। हाथी के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया। बच्चे भी इस अचानक मिले शॉवर का जमकर मजा लेते नजर आए। 


Viral Video: इस शहर की मिट्टी पर बिखरा है सोना? सड़क से उठाकर लोग कमा रहे लाखों!


बच्चों और हाथी के बीच का यह प्यारा पल सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।  वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  नेचुरल शॉवर। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा-  जानवर और बच्चों की ऐसी मासूम मस्ती वाला वीडियो चेहरे पर अपने आप मुस्कान ला देता है। 

Kanwar Yatra Video: बिना टिकट सफर करना कांवड़ियों को पड़ा भारी, TTE ने कार्रवाई कर ट्रेन से उतारा

Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed