सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father and little daughter sing dil dooba song video goes viral on social media

Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 07 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाना गाते एक पिता और बेटी का मासूम और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की ट्यूनिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

Father and little daughter sing dil dooba song video goes viral on social media
पिता-बेटी की सुरीली जुगलबंदी - फोटो : @yashrivastava17
विज्ञापन

विस्तार

Father Daughter Singing Song Dil Dooba Viral Video: एक पिता-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। पिता अपनी बेटी के लिए उसके जीवन की वह ताकत होता है, जिससे उसके सपनों को उड़ान मिलती है। इन दिनों एक ऐसी ही पिता-बेटी की प्यारी जुगलबंदी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है, जिसे देख लोगों का मन ही नहीं भर रहा है, वो इसे बार-बार देख रहे हैं। 

 

Viral Video: गिलास और लोटे की मदद से बना दी पूरी, करोड़ों लोगों ने देखा कमाल के देसी जुगाड़ का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम क्रिएटर यश श्रीवास्तव ने अपनी नन्ही बेटी अविका के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो साल 2004 में आई फिल्म 'खाकी' का मशहूर गाना 'दिल डूबा' पर सुर मिलाते नजर आते हैं। यश अपनी बेटी को गोद में लेकर गाना शुरू करते हैं और तभी अविका बिल्कुल सही मौके पर पिता  के साथ जुगलबंदी करते हुए 'हां' कहती है। बेटी की यह मासूम हरकत देख यश भी हंस पड़ते हैं, लेकिन गाना जारी रखते हैं। इसके बाद दोनों की ट्यूनिंग ऐसा समां बांधती है कि लोग वीडियो बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avika Yash Shrivastava (@yashrivastava17)


2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

बाप-बेटी की सुरीली जुगलबंदी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 2.03 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो में दोनों पिता-बेटी मुस्कुराते हुए झूमते नजर आते हैं, बीच-बीच में अविका की प्यारी मासूम अदाएं गाने में अलग ही रंग भर देती हैं। अविका का अनस्क्रिप्टेड और स्वाभाविक पल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अविका की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि उसकी छोटी-सी एंट्री भी गाने का हिस्सा लग रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वीडियो उन्हें अपने बचपन और उन गीतों की याद दिला गया, जिन्हें सुनते हुए वे बड़े हुए थे। बता दें कि यह यश और उनकी बेटी का पहला वायरल वीडियो नहीं है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता-बेटी की ऐसी कई सिंगिंग क्लिप्स मौजूद हैं, जिन्हें लोगो ने खूब प्यार दिया है। 

 

Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो


Viral Video: नन्ही बेटी के साथ डांस करते पिता ने जीता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed