सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian man stunned by american packaged bhindi price video goes viral on social media

Viral Video: अमेरिका में भिंडी की कीमत जान घूम गया भारतीय शख्स का दिमाग, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 08 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के एक बड़े सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत देखकर हैरान रह जाता है। 

Indian man stunned by american packaged bhindi price video goes viral on social media
अमेरिका में भिंडी का भाव - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

American Packaged Bhindi Price Viral video: भिंडी (ओकरा) मुख्य रूप से गर्मियों और बरसात के मौसम (मार्च से अक्टूबर) में उगाई और खाई जाती है। यह एक बेहद पौष्टिक और सेहतमंद सब्जी होने के साथ हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाती है। भिंडी को हफ्ते में एक-दो बार तो हर घर में बना ही लिया जाता है। भारत में भिंडी की कीमत 35 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी भिंडी की कीमत विदेश जाकर क्या होगी? सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के एक बड़े सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत देखकर हैरान रह जाता है। 


Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आशीष अमेरिका के एक मॉल में खड़े क्रिस्पी भिंडी का एक छोटा सा डिब्बा दिखाते हैं। जिस लेकर वो बताते हैं कि, दोस्तों, मैं आपको एक बहुत ही मजेदार चीज दिखाता हूं। भारत में जिस भिंडी की हम आए दिन सब्जी बनाते हैं, अमेरिका में वही भिंडी स्नैक्स की तरह बिक रही है। लेकिन इसका दाम तो देखिए, यह छोटा सा डिब्बा जिसमें सिर्फ 85 ग्राम भिंडी है,  6.50 डॉलर का है। यानी भारतीय रुपयों में पूरे 600 रुपये का। इस भाव से कोई 1 किलोग्राम भिंडी का यह स्नैक खरीदेगा, तो उसे लगभग 7,250 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashish Ahuja | Indian in the US 🇺🇸 (No filters) (@ashishahuja.usa)


वीडियो को आशीष आहूजा नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- हम भारत में भिंडी को एक बहुत ही साधारण सब्जी मानकर बड़े हुए हैं, लेकिन अमेरिका में इसे फ्राई करके, सुंदर से पैकेट में बंद करके 'प्रीमियम स्नैक' की तरह शेल्फ पर सजा दिया गया है। यह तो आलू के चिप्स से भी बहुत ज्यादा महंगी है,  ऐसा लगता है कि भिंडी अब हमसे अपनी 'पर्सनालिटी का टैक्स' वसूल रही है। किसी ने भिंडी को बताया ही नहीं कि वह इतनी महंगी भी हो सकती है। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय सब्जियों की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए होती है क्योंकि वहां इनकी पैदावार बहुत कम होती है। भारत से वहां सब्जियां भेजने में ट्रांसपोर्ट का खर्च ज्यादा आता है और वहां इसकी मांग भी कम होती है। इसके अलावा जब किसी साधारण चीज को अच्छे से पकाकर, पैकेट में पैक करके बेचा जाता है, तो उसकी कीमत अपने आप कई गुना बढ़ जाती है। 


Viral Video: बुलेट सिर पर रख बस पर लोड करता दिखा युवक, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?


इंटरनेट पर अब तक इस वीडियो को 2 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भिंडी के ये दाम देखकर यहां तो लोगों को बुखार ही आ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मम्मी रोज बना देती हैं, ले जाओ अमेरिका वालों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed