Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?
Viral Video: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ताजमहल की दीवारों में रोशनी प्रवेश करती है, इसलिए यह रात में चमकता है। लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Taj Mahal Viral Video Fact Check: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल से बेपनाह प्यार की निशानी के तौर पर बनवाया था। इसकी खासियत है कि यह दिन के अलग-अलग पहर में अपना रंग बदलता है। यह सुबह हल्का गुलाबी, दोपहर में दूधिया सफेद और पूर्णिमा की रात में सुनहरा दिखाई पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ताजमहल की दीवारों में रोशनी प्रवेश करती है, इसलिए यह रात में चमकता है। लेकिन क्या यह दावा सच है?
वीडियो में एक शख्स ताजमहल की सफेद संगमरमर की दीवार पर अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट लगाकर दिखाता है, जिससे रोशनी दीवार के अंदर कुछ मिलीमीटर तक जाती नजर आती है। इसके बाद वह दावा करता है कि, इसी वजह से ताजमहल रात में चमकता है और यही कारण है कि इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन Trending Videos
ताजमहल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ताजमहल का रहस्य सात अजूबा का कारण। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे ताजमहल का अनोखा रहस्य बताया, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि, यह संगमरमर की सामान्य विशेषता है और इसमें कोई रहस्य नहीं है।
Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Viral Video: गिलास और लोटे की मदद से बना दी पूरी, करोड़ों लोगों ने देखा कमाल के देसी जुगाड़ का ये वीडियो
वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। ताजमहल का निर्माण राजस्थान के मकराना संगमरमर से किया गया था। इस संगमरमर में हल्की अर्ध-पारदर्शिता होती है, इसी वजह से पतले हिस्सों में रोशनी कुछ मिलीमीटर तक अंदर जा सकती है।
वास्तव में ताजमहल अंदर से रोशनी नहीं देता बल्कि इसकी चमक प्राकृतिक प्रकाश और संगमरमर के गुणों का परिणाम है। इसकी दीवारें काफी मोटी होने के कारण प्रकाश बहुत गहराई तक नहीं पहुंच सकता और रात में इसकी खूबसूरती का कारण चांद की चांदनी का प्रतिबिंब होता है। बता दें कि दुनियाभर से करोड़ों की संख्या में पर्यटक ताजहमल देखने के लिए आगरा आते हैं।