सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zara Hatke mouse plague australia farmers farmland destroyed what is mice plague

Zara Hatke: इस देश में घर से लेकर खेत तक चूहों का आतंक, मुश्किल में किसान से लेकर पुलिस तक

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Zara Hatke: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चूहों ने खेत से लकर घरों तक आतंक मचा रखा है। चूहों की आबादी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वो खेतों में फसलों को खा जा रहे हैं। 

Zara Hatke mouse plague australia farmers farmland destroyed what is mice plague
इस देश में घर से लेकर खेत तक चूहों का आतंक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Zara Hatke: ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में इन दिनों चूहों की आबादी इतनी बढ़ गई है कि लोगों के समस्या खड़ी हो गई है। चूहों से किसान, स्थानीय प्रशासन और आम लोग सभी परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि खेतों से लेकर घरों और जेलों तक में चूहों ने आंतक फैला रखा है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के बड़े खेती वाले इलाकों में चूहों का आतंक किसानों के लिए भारी आर्थिक नुकसान की वजह बन गया है। 



खेतों को खा रहे हैं चूहे

चूहों की आबादी इतनी अधिक हो गई है कि वो खेतों में फसलों को खा जा रहे हैं। किसान दोबारा बुवाई कर रहे हैं या फिर जहर मिले चारे पर लाखों रुपये खर्च करने पड़े रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों का कहना है कि उन्होंने 25 साल की खेती में इस तरह का गंभीर संकट बेहद कम देखा है। रात में चूहों की आवाजें छत, दीवारों और एयर कंडीशनिंग यूनिट तक में आती हैं। सड़े शव की तरह उनकी बदबू महसूस होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों पैदा हुआ संकट? 

विशेषज्ञ मानते हैं कि बीते साल रिकॉर्ड पैदावार हुई थी, जो इस संकट का सबसे बड़ा कारण है। अच्छी फसल होती है, तो खेतों में बड़ी मात्रा में अनाज फैल जाता है। यह चूहों के लिए भरपूर भोजन का काम करता है। फिर गर्मियों में होने वाली बारिश ने हरी घास और नई वनस्पति उगा दी। इससे चूहों को भोजन के और ज्यादा सोर्स मिल गए। 
विज्ञापन
Trending Videos


Viral Story: व्यापारी ने 156 की जगह भेज दिए 15682 रुपये, ऑटो ड्राइवर के इस कदम ने जीत लिया दिल

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार चूहों को अनाज के साथ ही ताजी हरियाली भी मिल गई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि चूहों को सिर्फ खाना नहीं, बल्कि उसके साथ सलाद भी मिल गया। उनके यह हालात स्वर्ग की तरह है। 

Viral Video: ट्रेन में नहीं घुसा विशालकाय बक्सा तो खिड़की से लटकाया! वायरल वीडियो देखकर पकड़े लेंगे माथा

2021 में माउस प्लेग का सामना कर चुका है ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया 2021 में भी इसी तरह के माउस प्लेग का सामना किया था। उस दौरान न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के कई इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए थे। एक जेल में चूहों के आतंक के कारण सैकड़ों कैदियों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। किसानों को इस बार डर सताया रहा है कि चूहों पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed