सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Fire Brigade Police Man Caught Thefting Pillow Bedsheet From 3ac Coach At Fatehpur Station Viral Video

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से बेडशीट-तकिया चुरा रहा था पुलिस वाला, रेलवे स्टाफ ने पकड़ा तो ऐसा था रिएक्शन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके एसी कोच में रेलवे स्टाफ ने एक पुलिस वाले को बेडशीट और तकिया चोरी करते हुए पकड़ा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

Fire Brigade Police Man Caught Thefting Pillow Bedsheet From 3ac Coach At Fatehpur Station Viral Video
ट्रेन के एसी कोच से बेडशीट-तकिया चुरा रहा था पुलिस वाला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे की तरफ से बेडशीट, तकिया और चादर इस्तेमाल के लिए दी जाती है और इसे घर लेकर नहीं जाना होता है। लेकिन कई लोग यह जानते हुए भी चोरी करते हैं और पकड़े जाने पर सख्स कार्रवाई होती है। ऐसा कोई आम यात्री ऐसा करता है, तो समझ में आता है। 

Trending Videos


लेकिन अगर कोई जिम्मेदार पुलिसकर्मी ही ऐसा काम करते पकड़ा जाए, तो यह उसके लिए बेहद शर्म की बात होती है। क्योंकि पुलिस से जनता को सुरक्षा की उम्मीद होती है। अगर वही तकिया और बेडशीट जैसी चीजें चुराने लगे, तो यह बेहद शर्म की बात होती है। चोरी करते हुए पकड़ा गया पुलिसा वाला फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टॉफ ने पुलिस का यूनिफॉर्म पहने और ऊपर सफेद रंग की जैकेट डाले शख्स को चोरी करते हुए पकड़ा, तो वह हाथ जोड़ लेता है। बाद में उसका थैला चेक करने पर उसमें रेलवे की तकिया निकलती है। इस दौरान, वह पुलिस वाले का वर्दी पर लगा नेम प्लेट चेक करते हैं तो उसका नाम पता चलता है। 

Mysterious Person: दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब, आज तक नहीं चला पता



इस सवाल के जवाब में पुलिस वाला कहता है कि प्रयागराज कुंभ में उसकी ड्यूटी लगी है। आगे जब रेलवे वाले उसपर शराब पीने का आरोप लगाते हैं, तो वह कहता है कि नहीं, शराब तो 1 बूंद नहीं पी है। थैले से निकली 2 तकिए के बारे में जब रेलवे स्टाफ, पुलिस कर्मचारी से पूछता है, तो वह बताता है कि ये गिरी हुई थी, इसलिए उसने उठा ली।

Viral Video: गोलगप्पे की चटनी मिला रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख हिल जाएंगे आप

मांगने लगा माफी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tusharcrai नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है और लिखा- साहब माफ कर दो,गलती हो गई मुझसे! यूपी के फतेहपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ी के बी-1 कोच में पुलिस वाला (फायर ब्रिगेड) बेडशीट-तकिया चोरी करके अपने बैग में रखता हुआ पाया गया। पूछताछ की गई तो अपने को बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा था। रेल कर्मचारियों ने उसे कानपुर स्टेशन पर आरपीएफ को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed