सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uttar pradesh hardoi man celebrated his goats birthdays by invitation cards video goes viral

Viral Video: यूपी में कार्ड छपवाकर शख्स ने मनाया अपनी बकरियों का जन्मदिन, डीजे पर जमकर नाचे लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Feb 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पशुपालक ने धूमधाम से अपनी दो बकरियों का जन्मदिन मनाया। शख्स ने बकायदा निमंत्रण कार्ड बांटकर करीब 200 लोगों को जन्मदिन की दावत में बुलाया।  

Uttar pradesh hardoi man celebrated his goats birthdays by invitation cards video goes viral
शख्स ने जोर-शोर से मनाया अपनी बकरियों का जन्मदिन - फोटो : @KabbuC8576 एक्स
विज्ञापन

विस्तार

 
Trending Videos

Man Celebrates His Goats Birthday: जानवरों के प्रति प्रेम और करुणा आपके चरित्र की अच्छाई दिखाता है, उन्हें केवल पालतू नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य समझना चाहिए। जानवरों को भी इस मानव समाज से इस प्यार की अपेक्षा रहती है जैसे मनुष्य का बच्चा अपने माता-पिता से चाहता है और माता-पिता अपने बच्चों से प्यार करते हैं। हाल ही में यूपी के हरदोई जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन बड़े धूमधाम तरीके से मनाया। शख्स ने बकायदा निमंत्रण कार्ड बांटकर करीब 200 लोगों को दावत में बुलाया। 

 

Viral Video: हिरण ने निकाली टाइगर की हेकड़ी, हाथ मलता रह गया शिकारी, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, यूपी के हरदोई जिले के टड़ियावां थाने के गौरा डांडा गांव में पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों, जिनका नाम 'स्वीटी' और 'मोनिका' है, का जन्मदिन बड़े ही भव्य तरीके से मनाया। लालाराम ने 14 फरवरी की रात आयोजित इस कार्यक्रम के लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था। इस जश्न की शुरुआत रामायण और भागवत पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें बकरियों को नहलाकर नए वस्त्र और फूलों की मालाएं पहनाई गईं। इस अनोखे अवसर पर करीब 200 लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया गया, जहां ग्रामीण डीजे की धुन पर जमकर थिरके और केक भी काटा गया। 

 


महज पशु नहीं बकरियों को मानते हैं अपने परिवार का हिस्सा 

लालाराम का पशु-प्रेम इस कदर गहरा है कि उन्होंने इसे एक पारिवारिक उत्सव बना दिया, उन्होंने जश्न में कोई कमी नहीं छोड़ी। कार्यक्रम स्थल पर जहां डीजे का इंतजाम किया गया था, वहां गांव के बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों ने भी जमकर डांस किया। ग्रामीणों के अनुसार, लालाराम अपनी इन बकरियों को महज पशु नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। 

 

धूमधाम से बकरियों का जन्मदिन मनाते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @KabbuC8576 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, इंसानों का बर्थडे मनाते तो आपने सबको देखा होगा लेकिन यहां बकरियों का बर्थडे मनाया गया, पूरे मुहल्ले को निमंत्रण दिया गया, ढोल नगाड़ों और म्यूजिक के साथ जश्न भी मनाया गया, मामला यूपी के हरदोई का है। 

Viral Video: शादी में पहुंचे दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में कहीं हो न जाए हादसा, लोग बोले- बहादुरी नहीं बेवकूफी

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में कई लोग इसे जानवरों के प्रति प्यार और अपनापन बता रहे हैं, तो कुछ इसे गांव की अनोखी परंपरा कह रहे हैं। बता दें कि लालाराम हर साल इसी तरह अपनी बकरियों का जन्मदिन मनाते हैं। बीते वर्ष भी उन्होंने अपनी बकरियों के जन्मदिन के अवसर पर 300 मेहमानों की दावत और 51 कन्याओं को भोज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed