{"_id":"699441da1d983a0460081dd4","slug":"india-pakistan-t20-world-cup-pakistani-fan-supports-india-viral-video-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा, स्टेडियम में नारा लगा रहे पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा, स्टेडियम में नारा लगा रहे पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारत और पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप मैच का है। इसमें एक पाकिस्तानी फैन भारत के समर्थन में नारा लगाता हुआ दिख रहा है।
जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा, स्टेडियम में नारा लगा रहे पाकिस्तानी फैन का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने बड़ी हासिल की थी। भारत की जीत की अभी तक सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही स्टेडियम से निकले कई रील्स भी वायरल हो रहे हैं। अब इस एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी भारत में काफी चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी फैन भारत के समर्थन में नारे लगा रहा है।
Trending Videos
वायरल हो रहा है वीडियो
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का वीडियो है। यह वीडियो भारत-पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान का है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन वहां की जर्सी पहने और हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में नारा लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @parikshitbalochi नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। पाकिस्तानी फैन एक भारतीय फैन के सुर में सुर मिलाकर जीतेगा भाई जीतेगा... इंडिया जीतेगा। जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा। जैसे नारे लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करना वाले शख्स का नाम परीक्षित बलोच है और उसके बायो में लिखा है कि वह दुबई में रहता है।
View this post on Instagram
A post shared by Parikshit Balochi | RJ | EMCEE | LIFESTYLE | DUBAI (@parikshitbalochi)
Viral Video: गोलगप्पे की चटनी मिला रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख हिल जाएंगे आप
वायरल वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है, तो 15 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। इस रील पर लोह मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Viral: पति को ही बना दिया शिवलिंग, महिला ने धड़ को जमीन में गाड़कर सिर पर किया जलाभिषेक, वीडियो हुआ वायरल
एक पाकिस्तानी यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं पाकिस्तानी हूं, लेकिन मुझे पहले से रिजल्ट पता था। इसके साथ उसने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट की है। एक और यूजर ने लिखा है- मैं भी पाकिस्तान से हूं और हमने अपनी टीम से उम्मीद छोड़ दी है। इस पर एक भारतीय यूजर ने लिखा है- भाई आदत सी हो गई है जीतने की।