सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Heatwave In India Man Cooked Egg On The Rooftop In The Heat Video Goes Viral

Heatwave: चिलचिलाती धूप में छत पर शख्स ने बना डाला हाफ फ्राई, गर्मी का रौद्र रूप देखकर छूट जाएंगे पसीने

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 21 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: भयानक गर्मी के बीच वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स ने गर्मी की परीक्षा लेने के लिए छत पर अनोखा प्रयोग किया। वीडियो में उसने छत पर सरसों का तेल डालता है और फिर उस पर अंडा फोड़कर हाफ फ्राई बना डाला। 

Heatwave In India Man Cooked Egg On The Rooftop In The Heat Video Goes Viral
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/faizsailor
विज्ञापन

विस्तार

Heatwave In India: झुलसाती धूप और आग उगलती गर्मी ने इन दिनों लोगों की हालत खराब कर रखी है। बाहर कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर तपते तवे पर रख दिया हो। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस मौसम को लेकर हैरान कर देने वाले एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी का जीता-जागता उदाहरण है, जिसे देखकर आप भी गर्मी की असली तीव्रता का अंदाजा लगा लेंगे।



छत की फर्श पर बनाया हाफ फ्राई
दरअसल भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हालात ऐसे हैं कि धूप में खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। इसी बीच एक शख्स ने गर्मी की परीक्षा लेने के लिए छत पर अनोखा प्रयोग किया। वीडियो में वह पहले छत पर सरसों का तेल डालता है और फिर उस पर अंडा फोड़ देता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही देर में अंडा पकने लगता है। यह नजारा देखकर साफ समझ आता है कि गर्मी किस कदर कहर बरपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो
 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Faiz Muhammad (@faizsailor)




यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं। इंस्टाग्राम पर ‘faizsailor’ नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे खुद आजमाने की बात कर रहा है, तो कोई इसे देखकर हैरानी जता रहा है। यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि इसे भीषण गर्मी का अलर्ट माना जा सकता है। 

Jungle Safari: जंगल सफारी पर निकले लोगों की अटक गई सांसें, जब गुस्साए हाथी ने किया ये काम
CJP: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? इंटरनेट पर पार्टी बनी चर्चा का विषय
Viral: मां की खतरनाक सींग में फंसी बछड़े की गर्दन, वीडियो में देखें कैसे की शख्स ने इनकी मदद
Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स
Weird: पति को वश में करने के लिए तीन साल से हाथ में बांधे रखी प्लास्टिक, हथेली का हाल देख डॉक्टर भी चौंक गए
Stunt Video: पुल के ऊपर नहीं नीचे से पार की नदी, शख्स का कमाल का स्टंट देखकर होगी हैरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed