सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kanpur Viral News Women Dives In Ganga After Fight With Husband, Climbs Tree To Escape Crocodile

Viral: पति से कहासुनी हुई तो गंगा में कूदी महिला, लेकिन मगरमच्छ देख चढ़ी पेड़ पर, फिर आगे जो हुआ...

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

चाय बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में आकर गंगा नदी में कूद गई। इसके बाद आगे जो हुआ उसे जानकार आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

Kanpur Viral News Women Dives In Ganga After Fight With Husband, Climbs Tree To Escape Crocodile
महिला मरने के लिए गंगा नदी में कूदी थी उसके सामने मगरमच्छ आ गया - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अक्सर देश दुनिया से कई तरह की हैरत अंगेज खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कानपुर का एक मामला देश में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कहानी कुछ ऐसी है कि चाय बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में आकर गंगा नदी में कूद गई। इसके बाद आगे जो हुआ उसे जानकार आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। महिला मरने के लिए गंगा नदी में कूदी थी। वहीं होश आने के बाद उसने अपने आपको नदी के किनारे पाया। वहीं पर उसने अपने सामने मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखने के बाद महिला काफी डर गई। इसके बाद उस मगरमच्छ से बचने के लिए वह भागकर पास के बाग में अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात उसी पेड़ पर गुजारा। 

loader
Trending Videos

पूरी रात पेड़ पर बैठे रहने के बाद सुबह 5 बजे महिला को कुछ लोग दिखे तो उसने शोर मचाया। इसके बाद पुलिस द्वारा महिला को जाजमऊ चौकी ले जाया गया। महिला ने वहां अपनी पूरी कहानी सुनाई। महिला कानपुर की रहने वाली है। ये महिला पुलिस को शुक्लागंज क्षेत्र के बाग में मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के अविरवां निवासी टेंपो चालक की शादी लगभग 23 साल पहले हुई थी। पति पत्नी के बच्चे नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी होता था। पत्नी का यह कहना है कि कई बार पति शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

वहीं इस घटना पर बात करते हुए पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा था, पत्नी ने चाय बनाने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी शाम करीब 5 बजे घर से दवा लेने के बहाने बाहर गई और काफी देर तक घर नहीं आई। 

Challenger Deep: ये है धरती की सबसे गहरी जगह, समा सकता है पूरा माउंट एवरेस्ट

इसके बाद जब काफी देर तक उसकी तलाश की गई फिर भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि इससे पहले भी पत्नी कई बार घर से नाराज होकर बाहर जा चुकी है लेकिन वह वापस आ जाती थी।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed