फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा देश, जिसके पास न तो नौसेना है और न ही वायुसेना, ऐसे होती है सीमा की सुरक्षा

Mon, 13 Apr 2020 05:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Landlocked country Bhutan does not have navy and air force
भूटान - फोटो : Social media

आमतौर पर कोई भी देश अपनी सुरक्षा के लिए थल, जल और वायु सेना का गठन जरूर करते हैं, ताकि हमले की स्थिति में जमीन हो या पानी या फिर आकाश, हर तरफ से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसके पास न तो खुद की नौसेना है और न ही वायुसेना। इसके लिए यह एक दूसरे देश पर निर्भर है और वो देश कोई और नहीं बल्कि भारत है। ऐसे मामलों में भारत इस देश की मदद करता है। 

Landlocked country Bhutan does not have navy and air force
भूटान - फोटो : Social media

इस देश का नाम है भूटान, जो हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण देश है। भूटान में हर जगह सिर्फ पहाड़ और पहाड़ियां ही हैं। इसका धरातल दुनिया के सबसे ऊबड़-खाबड़ धरातलों में से एक है। भूटान का स्थानीय नाम 'ड्रुक युल' है, जिसका मतलब होता है 'अजदहा (ड्रैगन) का देश'। आपको बता दें कि भूटान की स्वतंत्रता सदियों से चली आ रही है। यह अपने इतिहास में कभी उपनिवेशित नहीं हुआ है। 

Landlocked country Bhutan does not have navy and air force
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भूटान में नौसेना के न होने की वजह ये है कि यह तिब्बत और भारत के बीच स्थित लैंडलॉक यानी भूमि आबद्ध देश है। वहीं, वायुसेना के क्षेत्र में भारत भूटान का ख्याल रखता है। यहां आर्मी है, जिसे रॉयल भूटान आर्मी कहा जाता है। यह रॉयल बॉडीगार्ड्स और रॉयल भूटान पुलिस का संयुक्त नाम है। भारतीय सेना ही इन्हें प्रशिक्षण देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Landlocked country Bhutan does not have navy and air force
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media

भूटान में 'गंगखार पुनसुम' नाम का एक पहाड़ है, जो यहां का सबसे ऊंचा पहाड़ बताया जाता है। 24,840 फीट की ऊंचाई वाले इस पहाड़ पर आज तक कोई भी इंसान चढ़ नहीं पाया है। असल में भूटान सरकार इस पहाड़ पर किसी को चढ़ने ही नही देती। इसके पीछे वजह ये है कि भूटान के लोग पहाड़ों को भगवान के समान मानते हैं। ऐसे में गंगखार पुनसुम भी उनके लिए एक पवित्र स्थल है। साल 1994 में भूटान सरकार ने पहाड़ों पर चढ़ने को लेकर एक कानून भी पास किया था, जिसके मुताबिक 20 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ही पर्यटकों को चढ़ने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
Landlocked country Bhutan does not have navy and air force
भूटान का एक सुंदर दृश्य - फोटो : Social media

भूटान में तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंधित है। साल 2004 में ही इसपर पूरे देश में रोक लगा दी गई थी। भूटान दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां तंबाकू से बने उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई इसे खरीदते या बेचते पकड़ा जाता है तो उसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed