फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में आ रही हैं ये 4 बेहतरीन सब-4 मीटर SUV कारें, कीमत होगी इतनी कम कि जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 13 Apr 2020 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
sub 4 meter suv in india 2020 upcoming subcompact suv in india 2020 sub 4 meter suv sales in india hyundai ax tata hbx renault hbc nissan magnite
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : PTI
भारतीय कार इंडस्ट्री में सब-4-मीटर (4 मीटर से छोटी) यानी sub-compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-4 मीटर एसयूवी की मांग जोरों पर है। यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। लोगों की पसंद को देखते हुए विभिन्न ऑटो निर्माता इस सेगमेंट में नई गाड़ियां लेकर आ रहे हैं। यहां जानिए भारत में मिलने वाली चार ऐसी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जिनकी कीमत 8 लाख रुपये से कम है। 
sub 4 meter suv in india 2020 upcoming subcompact suv in india 2020 sub 4 meter suv sales in india hyundai ax tata hbx renault hbc nissan magnite
Hyundai AX Concept Car - फोटो : social media
Hyundai AX
दक्षिण कोरियाई निर्माता Hyundai भारत के लिए एक माइक्रो-SUV पर काम कर रही है, जो ह्यूंदै की लाइनअप में वेन्यू से नीचे रहेगी। इस कार को Hyundai AX कोडनाम दिया गया है। Hyundai की यह micro SUV नई सैंट्रो वाले K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें सैंट्रो वाला 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है। सैंट्रो में यह इंजन 68bhp का पावर और 99Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे।  Hyundai AX का मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई और सफल हो रही Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो), Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस), Mahindra KUV100 NXT (महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी), Tata Motors की आने वाली H2X कोडनाम वाली माइक्रो-एसयूवी से होगा। Hyundai AX भारतीय बाजार में इसे अगले साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में Hyundai AX की कीमत 4 से 6 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। 
sub 4 meter suv in india 2020 upcoming subcompact suv in india 2020 sub 4 meter suv sales in india hyundai ax tata hbx renault hbc nissan magnite
Tata HBX Concept - फोटो : Tata Motors
Tata HBX
Tata HBX (टाटा एचबीएक्स) मिनी एसयूवी को इस साल अक्टूबर- नवंबर में बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में भी इस कार को पेश किया गया था। टाटा मोटर्स के मुताबिक एचबीएक्स का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 97 फीसदी प्रॉडक्शन-रेडी (फाइनल मॉडल) था। टाटा की प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज के बाद टाटा एचबीएक्स दूसरा मॉडल होगी, जो कंपनी के नए ALFA मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 85bhp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। एसयूवी के फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप, फ्लैट बोनट और दरवाजों पर प्लास्टिक क्लैडिंग मिलेगी। पीछे की तरफ छोटा रूफ माउंटेड स्पॉयलर, कॉन्सेप्ट कार जैसा टेलगेट और कॉम्पैक्ट टेललाइट होंगी। साइड में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ कन्वेंशनल आउट साइड रियर व्यू मिरर मिलेंगे। यह मिनी एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सॉन से नीचे रहेगी। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 5 लाख हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sub 4 meter suv in india 2020 upcoming subcompact suv in india 2020 sub 4 meter suv sales in india hyundai ax tata hbx renault hbc nissan magnite
Renault - फोटो : Social Media
Renault HBC 
फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) की MPV Triber (ट्राइबर) ने भारतीय बाजार में खलबली मचा दी। कार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला और इसकी बिक्री भी खूब हुई। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि पिछले साल कंपनी ने आखिरी के दो महीने में करीब 10,000 Renault Triber की डिलीवरी दी है। Sub-Compact MPV Triber की कामयाबी के बाद Renault एक Sub-Compact SUV कार Renault Kiger लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार का कोडनाम HBC दिया गया है। Kiger SUV में Triber में इस्तेमाल हुआ 1 लीटर पेट्रोल इंजन ही लगेगा। यह इंजन 71bhp का पावर और 96Nm टॉर्क पैदा करता है। Kiger में इस इंजन का टर्बोचार्ज्ड संस्करण होगा, जो Triber से ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा पावर और टॉर्क पैदा करेगा। इस नई SUV कार में 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। मार्केट में काइगर की टक्कर मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी से होगी। इसकी कीमत 6.5 लाख से 8.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Renault की यह नई SUV कार इसी साल 2020 के आखिरी में बाजार में आ जाएगी। 
विज्ञापन
sub 4 meter suv in india 2020 upcoming subcompact suv in india 2020 sub 4 meter suv sales in india hyundai ax tata hbx renault hbc nissan magnite
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
Nissan Magnite 
जापानी मल्टीनेशनल कार निर्माता कंपनी Nissan India (निसान इंडिया) भारतीय बाजार के लिए एक नई सब-4-मीटर SUV पर काम कर रही है। खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाए जा रही Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एसयूवी का कोडनेम EM2 रखा गया है। Nissan EM2 में Renault Triber के मॉडिफाइड CMF-A (सीएमएफ-ए) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Renault-Nissan के नए 1.0-लीटर TCe 100 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया है। यह इंजन यूरोप में Nissan Micra (निसान माइक्रा) और Renault Clio (रेनो क्लिओ) जैसी कारों में मिलता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी EM2 का टीजर जारी किया था। जिससे इसके कई डीटेल्स सामने आए थे। मैग्ननाइट की ओवरऑल डिजाइन कंपनी की किक्स और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कुछ अन्य एसयूवी से प्रेरित होगी। इसका इंजन भी एचबीसी में मिलने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। मैग्नाइट की कीमत 6.5 लाख-8 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसे जुलाई-अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed