{"_id":"68b70a3b19e7e888be08b117","slug":"lepakshi-temple-hanging-pillar-mystery-jaane-bharat-ke-rahasyamayi-lepakshi-mandir-ka-raaz-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lepakshi Temple: देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Lepakshi Temple: देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:55 PM IST
सार
Lepakshi Temple: भारत को प्राचीन मंदिरों और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। देश के मंदिर अपनी भव्यता और अनोखी मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित लेपाक्षी मंदिर की भी गिनती होती है।
विज्ञापन
1 of 5
देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Lepakshi Temple: भारत को प्राचीन मंदिरों और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। देश के मंदिर अपनी भव्यता और अनोखी मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित लेपाक्षी मंदिर की भी गिनती होती है। इस मंदिर की सबसे खास और रहस्यमयी बात यह है कि इसका एक खंभा हवा में लटका हुआ है, लेकिन इसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है।
लेपाक्षी मंदिर को 'हैंगिंग पिलर टेंपल' के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में कुल 70 खंभे हैं, जिसमें से एक खंभे का जमीन से जुड़ाव नहीं है। वो रहस्यमयी तरीके से हवा में लटका हुआ है। लेपाक्षी मंदिर के अनोखे खंभे आकाश स्तंभ के नाम से भी जाने जाते हैं। इसमें एक खंभा जमीन से करीब आधा इंच ऊपर उठा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि खंभे के नीचे से कुछ निकाल लेने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि यहां आने वाले लोग खंभे के नीचे से कपड़ा निकालते हैं।
Trending Videos
2 of 5
देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि मंदिर का खंभा पहले जमीन से जुड़ा हुआ था, लेकिन एक ब्रिटिश इंजीनियर ने यह जानने के लिए कि यह मंदिर पिलर पर कैसे टिका हुआ हुआ है, इसको हिला दिया, तब से ये खंभा हवा में ही झूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ
- फोटो : Adobe Stock
मंदिर में इष्टदेव भगवान शिव के क्रोधित और विध्वंसक रूप वीरभद्र विराजमान हैं। वीरभद्र महाराज दक्ष के यज्ञ के बाद अस्तित्व में आए थे। इसके अलावा यहां भगवान शिव के अन्य रूप अर्धनारीश्वर, कंकाल मूर्ति, दक्षिणमूर्ति और त्रिपुरातकेश्वर भी मौजूद हैं। यहां विराजमान माता को भद्रकाली कहा जाता है।
देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ
- फोटो : Adobe Stock
कुर्मासेलम की पहाड़ियों पर बना ये मंदिर कछुए की आकार में बना है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण विरुपन्ना और विरन्ना नाम के दो भाइयों ने 16वीं सदी में कराया था, जो विजयनगर के राजा के यहां काम करते थे। हालांकि, पौराणिक मान्यता है कि इस मंदिर को ऋषि अगस्त्य ने बनवाया था।
देश का रहस्यमयी मंदिर, जहां पर हवा में लटका है स्तंभ
- फोटो : Adobe Stock
मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का जिक्र रामायण में भी मिलता है और ये वही जगह है, जहां जटायु रावण से युद्ध करने के बाद जख्मी होकर गिर गये थे और भगवान राम को रावण का पता बताया था। मंदिर में एक बड़े से पैर का निशान भी है, जिसे त्रेता युग का गवाह माना जाता है। कोई इसे भगवान राम के पैर का निशान तो कोई माता सीता के पैर का निशान मानता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X