सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lion attacked video girl who had come to visit the zoo was suddenly attacked by a lion video goes viral

Viral Video: पिंजरे के पास खड़ी लड़की पर शेर ने किया हमला, फोन में खीच रही थी फोटो, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 01 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो मे चिड़ियाघर पिंजरे में बंद शेर ने एक लड़की पर अचानक हमला कर उसे अपने पंजों से दबोच लिया। ये हमला तब हुआ जब लड़की शेर की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रही थी। 

Lion attacked video girl who had come to visit the zoo was suddenly attacked by a lion video goes viral
पिंजरे के पास खड़ी लड़की पर शेर ने किया हमला - फोटो : @Crazymoments01
विज्ञापन

विस्तार

Lion Attacked Viral Video: चिड़ियाघर एक ऐसी जगह है जहां जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास जैसे वातावरण में रखा जाता है। यहां जानवर शेर,भालू, बाघ जैसे खतरनाक जानवरों को बाड़े या पिंजरे में बंद रखा जाता है ताकि वे घूमने आए लोगों को नुकसान न पहुंचा सकें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। तो वहीं चिड़ियाघर घूमने आए लोगों यह सख्त चेतावनी दी जाती है कि जंगली जानवरों के पिंजरे के पास ना जाएं, ऐसा करना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। लेकिन कुछ लोग इन बातों को अनसुना कर उन जंगली जानवरों के पिंजरे के पास जाकर उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं।

Trending Videos


हाल ही में चिड़ियाघर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो मे चिड़ियाघर पिंजरे में बंद शेर ने एक लड़की पर अचानक हमला कर उसे अपने पंजों से दबोच लिया। ये हमला तब हुआ जब लड़की शेर की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बंदरों जैसी फुर्ती से पेड़ों पर छलांग लगाता शख्स, इंसान या सुपर मंकी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

अचानक उग्र हुआ शेर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी फैमिली के साथ, शेर के पिंजरे के पास जाकर उसकी तस्वीर अपने फोन के कैमरे में ले रही है। इतने में शेर अचानक उग्र हो जाता है और लड़की पर हमला बोलते हुए उसके पैर को अपने पंजे से दबोच लेता है। तभी लड़की के पिता उसके पैर को शेर के पंजे से छुड़ाने की कोशिश करने लगते हैं। यह तो गनीमत थी कि शेर पिंजरे में कैद था और उसकी पहुंच लड़की तक नहीं थी, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। 

 



पिता ने बहादुरी से किया शेर का सामना 

आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर उस लड़की को अपनी तरफ खींचने का पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन उसके पिता अपनी पूरी ताकत लगाकर अपनी बच्ची को बचाने में लगे हए हैं। शुक्र है कि शेर के पंजे में लड़की का पैंट ही आ पाया था जिससे वह लड़की बच जाती है। 

Viral Video: बोट पर सवार शख्स ने किया ऐसा खतरनाक वाटरफॉल स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

37 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

चिड़ियाघर के इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Crazymoments01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, शेर से दूरी बनाए रखें...उसके पास न जाएं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो कुछ ही मिनटों में आग की तरह फैल गया था। लाखों लोग इसे देखकर दंग रह गए। कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। कोई हैरान था, कोई गुस्से में कि लोग इतनी लापरवाही से चिड़ियाघर में क्यों घूमते हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने बच्ची के बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, उसके पिता ने इस स्थिति को अच्छे से संभाला और बिना घबराए अपनी बेटी को बचा लिया। दूसरे यूजर ने कहा, ये वीडियो देख लोग शायद अब समझेंगे कि चिड़ियाघर में पिंजरे से दूरी रखना ही समझदारी है।

Viral Video: दुल्हन बनी योद्धा, घोड़े पर बैठकर ली धमाकेदार एंट्री, वीडियो ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed