सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   what is uss abraham lincoln america iran war israel attack tehran donald trump

USS Abraham Lincoln: क्या है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिससे अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक आक्रमण

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

What is USS Abraham Lincoln: अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर भयानक हमला किया है। दोनों ने ईरानी राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया है। अमेरिका ने ईरान पर विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से हमला किया है। 

what is uss abraham lincoln america iran war israel attack tehran donald trump
क्या है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिससे अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक आक्रमण - फोटो : यूएस नेवल इंस्टीट्यूट वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार

USS Abraham Lincoln: अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर भयानक आक्रमण किया है। इस्राइल ने ईरान पर हमले को प्रीवेंटीव अटैक (एहतियाती सैन्य कार्रवाई) और अमेरिका ने Epic Fury नाम दिया है। दोनों देशों ने एक साथ ईरान पर धावा बोला है। अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने अमेरिका के ताकतवर युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से ईरान पर कार्रवाई की है। 

Trending Videos


कब हुआ था अमेरिका नैसेना में शामिल? 

  • यूएसएस अब्राहम लिंकन बेहद शक्तिशाली विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) माना जाता है। आज हम आपको इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले यूएसएस अब्राहम लिंकन की कुछ रोचक बातें आपको बताते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • इस युद्धपोत का नाम संयुक्त राज्य अमेरिका(यूएस) के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के सम्मान में रखा गया है। यह ताकतवर विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से चलता है। यूएसएस अब्राहम लिंकन को 11 नवंबर 1989 में अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था। यह अमेरिका के सबसे बड़े और अत्याधुनिक विमानवाहक पोतों में शामिल है। 


Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया


क्या है यूएसएस अब्राहम लिंकन की खासियत

  • यूएसएस अब्राहम लिंकन की लंबाई 332.8 मीटर (1092 फीट) है, जबकि इसकी चौड़ाई लगभग 77 मीटर है। इस शक्तिशाली विमानवाहक का वजन करीब एक लाख टन है। यह 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। 


Blood Rain: कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्या होगा दुनिया पर असर

  • अमेरिका ने पहले भी अपने इस विमानवाहक पोत को इस क्षेत्र में तैनात किया था। अमेरिका ने इस पर एफ/ए-18ई/एफ सुपर हॉर्नेट, ईए-18जी ग्राउलर, एफ-35सी फाइटर जेट और एमएच-60आर हेलीकॉप्टर तैनात किया है। 


Viral: 22 साल की लड़की ने 70 साल के बुजुर्ग से की शादी, पाकिस्तान में हुआ अनोखा निकाह, वीडियो हुआ वायरल
 

  • इस विमानवाहक पोत में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान और विध्वंसक जहाजों को शामिल किया गया है। यह तेजी से जगह और अचानक हमला कर सकता है। यह हवाई हमला करने के साथ दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। यूएसएस अब्राहम लिंकन 5000 हजार सैनिक तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed