सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral video french traceur anthony denis specializes in extreme tree parkour with the agility of a monkey

Viral Video: बंदरों जैसी फुर्ती से पेड़ों पर छलांग लगाता शख्स, इंसान या सुपर मंकी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 01 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ छलांग लगाता नजर आता है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया तो वहीं कई लोगों को तो ये एआई जनरेटेड वीडियो भी लगा। 

Viral video french traceur anthony denis specializes in extreme tree parkour with the agility of a monkey
बंदरों की तरह पेड़ों पर छलांग लगाता शख्स - फोटो : @sciencegirl
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: बंदर अत्यधिक फुर्तीला जानवर होता है। वह अपने हाथों और पैरों की मजबूत पकड़ की वजह से आसानी से एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कोई इंसान भी कर सकता है? किसी इंसान के लिए बंदरों की तरह पेड़ों पर इधर से उधर छलांग लगाना कोई आसान काम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ छलांग लगाता नजर आ रहा है, वो बिना किसी सेफ्टीहाल के।उसे देखकर हर कोई दंग रह गया तो वहीं कई लोगों को तो ये एआई जनरेटेड वीडियो भी लगा। 

Trending Videos

Viral Video: पति से पैसे छुपाकर रखना बना महिला के लिए सिरदर्द, देखें मजेदार वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत एक घने जंगली इलाके से होती है, जहां हर तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ लगे नजर आ रहे हैं। तभी उन पेड़ों के ऊपर एक शख्स छलांग लगाता हुआ दिखाई देता है। पहली नजर में तो कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो क्या करने वाला है, लेकिन जब वो एक पेड़ से दूसरे और दूसरे से तीसरे पेड़ पर फुर्ती से छलांग लगाता चला जाता है तो उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। बंदरों जैसे उसके पेड़ों पर कूदने की स्किल, उसकी स्पीड और बैलेंस देखकर ऐसा लगता है जैसे वो वर्षो से इसकी प्रैक्टिस कर रहा हो।



हाईलाइनिंग में माहिर है शख्स 

पेड़ों पर फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ छलांग लगाते शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसे न तो ऊंचाई से डर लगता है और न ही गिरने से कि अगर बैलेंस बिगड़ा तो उसका क्या होगा। बता दें कि इस शख्स का नाम एंथनी डेनिस है, जो एक्सट्रीम ट्री पार्कर/हाईलाइनिंग में माहिर हैं। वो वर्षो से इसी तरह की ट्रेनिंग क्लिप्स अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 

Viral Video: जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, दुल्हन भी रोक नहीं पाई अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: दिल्ली मेट्रो में धक्के को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, बाल खींचे लगाए थप्पड़, देखें वीडियो

पेड़ों पर छलांग लगाते शख्स के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sciencegirl नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, पेड़ पर पार्कौर। वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- ये बंदा फ्रेंच ट्रेसर एंथनी डेनिस है, जो एक्सट्रीम ट्री पार्कर/हाईलाइनिंग में माहिर हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- ये बंदा तो मोगली का बाप निकला। तो वहीं कई यूजर्स को तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि ये बंदा असली है, बल्कि लोगों को लग रहा है कि ये एआई जनरेटेड वीडियो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed