Israel-Iran War: अमेरिका और इस्राइल ने एक साथ ईरान पर धावा बोल दिया है। दोनों देशों ने ईरान में 30 जगहों पर भयानक हमला किया है। इस्राइल की तरफ से ईरान के राष्ट्रपति भवन, ईरान की खुफिया एजेंसी समेत ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को तेहरान से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। युद्धपोत अब्राहम लिंकन से अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान आक्रमण किया है। अब इन हमलों के बीच दावा किया जा रहा है कि साल 2026 के लिए की गई बाबा वेंगा की एक डरावनी भविष्यवाणी सच हो गई है।
Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया
Israel-Iran War: अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई भविष्यवाणी सच साबित हो गई है। बाबा वेंगा ने 2026 में एक विनाशकारी युद्ध छिड़ने की बात कही थी।
क्या पूरी दुनिया में फैल जाएगा युद्ध?
- उनका कहना था कि यह लड़ाई पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैल जाएगी। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हो गई है। इन देशों के बीच युद्ध छिड़ने के बाद दुनियाभर पर लोग भयभीत हैं।
कौन सी भविष्यवाणी हुई सच?
- बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि मार्च-अप्रैल 2026 में एक भयनाक युद्ध शुरू हो सकता है। इस युद्ध के बाद लोगों को बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी डराने लगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध में रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश एक दूसरे के सामने आ सकते हैं।
USS Abraham Lincoln: क्या है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिससे अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक आक्रमण
कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित?
- बाबा वेंगा का दावा था कि युद्ध का दुनिया के पश्चिमी इलाके पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा और यूरोप को सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना होगा।
- उन्होंने दावा किया था कि तबाही मचने के बाद यूरोप की भूमि की बंजर हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने को रूस एक बड़ी वैश्विक शक्ति के तौर उभरने की बात कही थी।
Blood Rain: कहां होने वाली है खून की बारिश? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्या होगा दुनिया पर असर
क्या बाबा वेंगा पहले भी भविष्यवाणियां हुई हैं सच?
- दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की चर्चा होती है, तो बाबा वेगा का नाम भी उनमें आता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की वजह से ही उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
- बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के बंटने, अमेरिका में अलकायदा के हमले समेत कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी यह भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।