सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man defeated by office politics quitting 18 year corporate job viral video

Virl Video: ऑफिस पॉलिटिक्स ने तोड़ा शख्स का हौसला, 18 साल बाद नौकरी को कहा अलविदा, भावुक कर देगा वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 13 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र पांडे नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ऑफिस पॉलिटिक्स से तंग आकर 18 साल का कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? 

Man defeated by office politics quitting 18 year corporate job viral video
ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते शख्स ने छोड़ा कॉर्पोरेट करियर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार

Man Quits Corporate Career Due To Office Politics: ऑफिस में राजनीति के चलते कई बार ऐसे लोग भी उसका शिकार हो जाते हैं, जो अपना काम पूरी लगन से करते हैं। क्या आपको भी ऐसा लगता है कि रात-दिन एक करने के बाद भी तरक्की सिर्फ चापलूसी करने वालों की होती है? सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र पांडे नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने 18 साल के लंबे कॉर्पोरेट करियर को सिर्फ इसलिए लात मार दी क्योंकि वह ऑफिस की गंदी राजनीति से थक चुके थे। 


धर्मेंद्र पांडे ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की और पूरे 18 साल कॉर्पोरेट की दुनिया को दिए। धर्मेंद्र ऑफिस में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले कर्मचारियों में से एक थे। नए लोगों को ट्रेनिंग देना हो या देर रात तक रुककर प्रोजेक्ट्स पूरा करने में धर्मेंद्र हमेशा आगे रहते थे। लेकिन इस वफादारी के बदले उन्हें मिला सिर्फ धोखा और अनदेखी। जब भी प्रमोशन की बात आती, तो उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर किसी ऐसे इंसान को आगे बढ़ा दिया जाता जो राजनीति में माहिर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra S  Pandey | AI & Online Business (@dharambuilds)


धर्मेंद्र  के घर में एक 10 साल की बेटी और बूढ़े मां-बाप हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। उनके पास कोई करोड़ों रुपये की सेविंग्स भी नहीं थी, जिससे वह आराम से बैठ कर खा सकें। उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ इतना पैसा था, जिससे अगले 6 महीने का खर्च चल सके। आखिरकार 38 साल की उम्र में उनका सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सोचा कि क्या वह पूरी जिंदगी इसी तरह घुट-घुट कर जिएंगे? अपने हुनर और खुद के सम्मान के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और नौकरी से इस्तीफा दे दिया।


वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह बताते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद उनके पास कोई फिक्स इनकम नहीं, लेकिन फिर भी वह आज जितने खुश हैं, उतने पिछले 18 वर्षो में कभी नहीं थे। उन्होंने कहा कि अब वह खुलकर सांस ले पा रहे हैं और खुद को बेहद आजाद महसूस कर रहे हैं।


Viral Video: 64 साल की उम्र में बने इंटर्न शख्स की लगन ने लोगों को किया प्रेरित, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ


धर्मेंद्र के इस वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वह खुद इसी दौर से गुजर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कॉर्पोरेट लाइफ वाकई एक जाल बन चुकी है। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि, लोग अब फाइनेंशियल फ्रीडम और मानसिक शांति के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed