{"_id":"69f869e4cee79f46180a9e44","slug":"passenger-lights-cigarette-inside-cng-cab-driver-s-firm-response-wins-internet-s-heart-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती सीएनजी कार में पैसेंजर ने जलाई सिगरेट, ड्राइवर के तेवर ने जीत लिया इंटरनेट यूजर्स का दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती सीएनजी कार में पैसेंजर ने जलाई सिगरेट, ड्राइवर के तेवर ने जीत लिया इंटरनेट यूजर्स का दिल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 04 May 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Cigarette in Cab Video: कैब मैं बैठकर एक लड़के की सीगरेट पीने की कोशिश इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने कैब ड्राइवर के तेवर की तारीफ की है।
कैब में बैठकर सिगरेट पीने का वायरल वीडियो
- फोटो : Instagram/@mr__ritik_8429
विज्ञापन
विस्तार
CNG Car Fire Risk: सोशल मीडिया पर इन दिनों लापरवाही और बहादुरी का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर लोग सार्वजनिक वाहनों में नियमों की अनदेखी करते हैं, लेकिन हालिया मामला बेहद खतरनाक था क्योंकि यह एक चलती सीएनजी कार से जुड़ा था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। कार में आगे और पीछे दो युवक बैठे हुए हैं। अचानक, पीछे की सीट पर बैठा युवक सिगरेट निकालता है और लाइटर से उसे जलाने लगता है। यह देखते ही ड्राइवर भड़क जाता है। ड्राइवर की नाराजगी जायज थी क्योंकि सीएनजी कार में आग लगने का खतरा सामान्य कारों के मुकाबले कहीं ज्यादा होता है।
ड्राइवर और पैसेंजर के बीच तीखी बहस
ड्राइवर तुरंत युवक को टोकता है और सिगरेट बुझाने के लिए कहता है। जब युवक बहस करने लगता है, तो ड्राइवर उसे धमकी देता है कि वह उसे बीच रास्ते में ही उतार देगा। इस पर युवक कहता है कि अगर उसे बीच में उतारा गया, तो वह पैसे नहीं देगा। निडर ड्राइवर जवाब देता है कि अगर पैसे नहीं दिए, तो वह सीधे पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराएगा।
यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @mr__ritik_8429 ने साझा किया है। खबर लिखे जाने तक इसे 66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। ज्यादातर यूजर्स ड्राइवर के साहस की सराहना कर रहे हैं कि उसने सुरक्षा से समझौता नहीं किया। यूजर्स का कहना है कि पैसेंजर की यह हरकत न सिर्फ उसकी बल्कि कार में सवार अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती थी।
Trending Videos

View this post on Instagram