फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों को जंगल में मिला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल, दो साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Sat, 04 Jan 2020 01:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Scientists found worlds largest blooming flower in a forest in Indonesia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल मिला है। यह इतना बड़ा है जिसकी कल्पना शायद ही आपने कभी की हो। जानकारी के मुताबिक, यह फूल चार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस फूल का नाम रेफलिसिया बताया जा रहा है और यह अब तक दर्ज रेफलिसिया फूलों में सबसे बड़ा है। 

Scientists found worlds largest blooming flower in a forest in Indonesia
रेफलिसिया फूल - फोटो : Social media

साल 2017 में भी इसी जंगल में तीन फीट और 12 किलो का रेफलिसिया फूल मिला था, जो उस समय का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल था। आपको बता दें कि यह एक परजीवी पौधा है, जिससे काफी दुर्गंध आती है।   

Scientists found worlds largest blooming flower in a forest in Indonesia
रेफलिसिया फूल - फोटो : Social media

इस फूल की बनावट काफी हद तक सूरजमुखी की तरह होती है। हालांकि इसका रंग पीला न होकर केसिरया आसमानी और सफेद होता है। स्थानीय लोग इस फूल को 'लाशों का फूल' कहते हैं, क्योंकि यह बहुत ही बदबूदार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists found worlds largest blooming flower in a forest in Indonesia
रेफलिसिया फूल - फोटो : Social media

इस फूल के पौधे की खासियत है कि इसमें कोई पत्ती या जड़ नहीं होती है। ये अपना भोजन-पानी दूसरे पौधों से प्राप्त करते हैं। इसकी प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट-पतंगों को खूब आकर्षित करता है और वो जैसे ही फूल के अंदर घुसते हैं, उसमें गिरकर मर जाते हैं। 

विज्ञापन
Scientists found worlds largest blooming flower in a forest in Indonesia
रेफलिसिया फूल - फोटो : Social media

यह फूल साल के कुछ महीने में ही खिलता है। इसके खिलने की शुरुआत अक्तूबर से होती है और यह अगले साल मार्च तक पूरी तरह से खिल जाता है। हालांकि इस फूल का जीवन ज्यादा दिनों का नहीं होता। यह जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed