{"_id":"5e8ad1b38ebc3e72b85c2b37","slug":"sedlec-ossuary-the-church-of-bones-adorned-with-70-thousand-human-skeletons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 हजार कंकालों से सजा वो अनोखा चर्च, जो है बेहद ही डरावना और रहस्यमय","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
70 हजार कंकालों से सजा वो अनोखा चर्च, जो है बेहद ही डरावना और रहस्यमय
आमतौर पर किसी भी जगह को सजाने के लिए फूलों या फिर अन्य सजावटी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, चाहे वो कोई मंदिर, मस्जिद या चर्च ही क्यों न हो। लेकिन दुनिया में एक ऐसा चर्च भी है, जो इंसानी कंकालों से सजा है। इसे बेहद ही डरावना और रहस्यमय चर्च माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहां लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, सालाना इस अनोखे चर्च को देखने के लिए दो लाख से भी ज्यादा लोग आते हैं।
2 of 6
इंसानी हड्डियों से सजा चर्च
- फोटो : Social media
इस चर्च का नाम है सेडलेक ऑस्युअरी, जो चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में है। बताया जाता है कि इस चर्च को सजाने के लिए 40 हजार से 70 हजार लोगों की हड्डियों का इस्तेमाल किया गया है। यहां छत से लेकर झूमर तक सबकुछ इंसानी हड्डियों से ही बनाए गए हैं। यही वजह है कि इसे 'चर्च ऑफ बोन्स' के नाम से भी जाना जाता है।
3 of 6
इंसानी हड्डियों से सजा चर्च
- फोटो : Social media
यह चर्च आज से करीब 150 साल पहले यानी 1870 में बना है। दरअसल, इंसानी हड्डियों से इस चर्च को सजाने के पीछे एक बेहद ही रहस्यमय वजह है। सन् 1278 में बोहेमिया के राजा ओट्टोकर द्वितीय ने हेनरी नाम के एक संत को ईसाईयों की पवित्र भूमि यरुशलम भेजा था। दरअसल, यरुशलम को ईसा मसीह की कर्मभूमि कहा जाता है। यहीं पर उन्हें सूली पर भी चढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंसानी हड्डियों से सजा चर्च
- फोटो : Social media
कहते हैं कि यरुशलम गए संत जब वापस लौटे तो वो अपने साथ वहां की पवित्र मिट्टी से भरा एक जार भी लेकर आए और उस मिट्टी को एक कब्रिस्तान के ऊपर डाल दिया। बस उसके बाद से यह लोगों के दफनाने की पसंदीदा जगह बन गई। कब्रिस्तान में पवित्र मिट्टी होने की वजह से लोग चाहते कि मरने के बाद उन्हें वहीं पर दफनाया जाए और ऐसा होने भी लगा।
विज्ञापन
5 of 6
इंसानी हड्डियों से सजा चर्च
- फोटो : Social media
इसी बीच 14वीं सदी में 'ब्लैक डेथ' महामारी फैल गई, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मारे गए। उन्हें भी प्राग के उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां पवित्र मिट्टी को डाला गया था। इसके अलावा 15वीं सदी की शुरुआत में बोहेमिया युद्ध में भी हजारों की संख्या में लोग मारे गए और उन्हें भी वहीं पर दफनाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।