{"_id":"5ebf9d318ebc3e90731e6856","slug":"the-devils-bible-or-codex-gigas-written-in-only-one-night-by-mysterious-writer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक रात में लिखी गई थी ये रहस्यमय शैतानी किताब, वैज्ञानिकों के लिए बनी अनसुलझी पहेली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सिर्फ एक रात में लिखी गई थी ये रहस्यमय शैतानी किताब, वैज्ञानिकों के लिए बनी अनसुलझी पहेली
बाइबिल के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिसे ईसाई धर्म की आधारशिला और ईसाइयों का पवित्र धर्मग्रंथ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी किताब है, जिसे 'डेविल्स बाइबिल' यानी 'शैतान की बाइबिल' के नाम से जाना जाता है। जी हां, यह दुनिया की सबसे रहस्यमय शैतानी किताब मानी जाती है, क्योंकि इसके पहले ही पन्ने पर एक शैतान की तस्वीर बनाई गई है। इसके अलावा किताब के अन्य पन्नों पर भी शैतानों की ही तस्वीर बनी है।
2 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : Social media
इस रहस्यमय शैतानी किताब को 'कोडेक्स गिगास' के नाम से भी जाना जाता है। इस किताब को दुनिया की सबसे खतरनाक किताब भी माना जाता है, क्योंकि इसके बारे में आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि इसे किसने लिखा है और क्यों लिखा है। फिलहाल यह किताब स्वीडन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई है।
3 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : Social media
यह किताब इंसानों के मन में इसलिए भी कौतूहल पैदा करती है, क्योंकि इसे कागज के पन्नों पर नहीं बल्कि चमड़े से बने पन्नों पर लिखा गया है। कुल 160 पन्नों की यह किताब बहुत भारी-भरकम है। इसका वजन 85 किलो के आसपास बताया जाता है। इसे उठाने में कम से कम दो लोगों की जरूरत तो पड़ती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : Social media
कहते हैं कि इस किताब को महज एक रात में लिखा गया था। इसके पीछे यह कहानी प्रचलित है कि 13वीं सदी में एक संन्यासी ने अपनी मठवासी प्रतिज्ञाओं को तोड़ दिया था, जिसके बाद उसे दीवार में जिंदा चुनवा देने की सजा सुनाई गई थी। इस कठोर दंड से बचने के लिए उसने महज एक रात में एक ऐसी किताब लिखने का वादा किया जो सभी मानव ज्ञान सहित मठ को हमेशा के लिए गौरवान्वित करे। उसे इसकी इजाजत दे दी गई, लेकिन कहते हैं कि आधी रात को जब उसने देखा कि वह अकेले पूरी किताब को नहीं लिख सकता है तो उसने एक विशेष प्रार्थना की और शैतान को बुलाया। उस शैतान से उसने अपनी आत्मा के बदले किताब को पूरा करवाने के लिए मदद मांगी। शैतान इसके लिए तैयार हो गया और उसने रात भर में ही पूरी किताब लिख डाली।
विज्ञापन
5 of 5
डेविल्स बाइबिल (शैतान की बाइबिल)
- फोटो : Social media
हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि प्राचीन समय में चमड़े के पन्नों पर ऐसी किताब को महज एक दिन में लिखना नामुमकिन है। अगर दिन-रात एक करके लगातार लिखा जाए, तो भी इसे पूरा करने में कम से कम 20 साल का समय लगेगा। कुछ शोधकर्ताओं ने इस तर्क को गलत भी ठहराया है। उनका मानना है कि जिस तरह पूरी किताब को एक ही लिखावट में लिखा गया है, उससे इतना तो साफ है कि इसे 20 या 25 साल में नहीं लिखा गया होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।