सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: किसी को डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? जानिए क्या है सच्चाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 27 May 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Why Do Bees Die When They Sting Know Reason Behind This In Hindi
क्या डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? - फोटो : istock

मधुमक्खियों (Honeybee) के बारे में हमने कई बातें सुनी हैं, जिसमें से एक बात ये भी है कि मधुमक्खी डंक मारने के बाद मर जाती है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, देखा जाए तो ये बात पूरी तरह सच नहीं है। क्योकि मधुमक्खियों की कुछ प्रजातियां तो डंक भी नहीं मार पातीं। जबकि कुछ मधुमक्खियां डंक मारने के बाद मर जाती हैं। पेन स्टेट में मॉलिक्यूलर सेल्युलर और इंटीग्रेटेड बायोसाइंसेज के डॉक्टरेट छात्र एलिसन रे के मुताबिक, दुनिया भर में मधुमक्खियों की करीब 20,000 प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से सभी डंक नहीं मार सकती हैं। 

दरअसल, स्टिंगलेस ग्रुप' यानी बिना डंक वाली मधुमक्खियां डंक नहीं मार पाती, इन्हें 'माइनिंग बीज' भी कहा जाता है। इन मधुमक्खियों में डंक तो होते हैं, लेकिन काफी छोटे होने की वजह से प्रभावी नहीं होते। इसलिए ये इनसे किसी को चोट नहीं पहुंचा सकती।

Trending Videos
Why Do Bees Die When They Sting Know Reason Behind This In Hindi
क्या डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? - फोटो : istock

मधुमक्खियों पर दो दशकों से अध्ययन कर रहे वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट निकोलस नेगर की माने तो बिना डंक वाली मधुमक्खियों की 500 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। ये मधुमक्खियां डंक मारने के बजाय काट लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Bees Die When They Sting Know Reason Behind This In Hindi
क्या डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? - फोटो : istock

वहीं एलिसन रे ने बताया कि मधुमक्खियां अक्सर मनुष्यों या किसी दूसरे स्तनधारी को डंक मारने के बाद मर जाती हैं। ऐसा उनके डंक की शारीरिक रचना (Anatomy) की वजह से होता है। दरअसल, उनके डंक कांटेदार होता है, जो त्वचा के अंदर तक जुड़ा होता है। ऐसे में डंक एक ही जगह पर बना रहता है और डंक में जहर भी पंप होता रहता है। 

Why Do Bees Die When They Sting Know Reason Behind This In Hindi
क्या डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? - फोटो : istock

निकोलस नेगर का कहना है कि मधुमक्खियों की करीब 10 प्रजातियां दूसरे कीड़ों या मकड़ियों को डंक मारने के बाद नहीं मरतीं। ऐसा केवल तभी देखने को मिलता है जब मधुमक्खी को अपने छत्ते पर आक्रमण का खतरा महसूस होता है। अपनी सुरक्षा के लिए मधुमक्खियां दूसरे कीड़ों पर हमला करती हैं।

विज्ञापन
Why Do Bees Die When They Sting Know Reason Behind This In Hindi
क्या डंक मारने के बाद मर जाती हैं मधुमक्खियां? - फोटो : istock
अगर आप सोच रहे हैं कि स्थिति में मधुमक्खियां मरती क्यों नहीं, तो इसकी वजह यह है कि डंक आमतौर पर एक कीड़े के पतले एक्सोस्केलेटन को छेदने में सफल होता है और डंक मारने के बाद आसानी से निकल भी जाता है। वहीं इंसानों की त्वचा कीड़ों की त्वचा की तुलना में काफी मोटी होती है, ऐसे में डंक अंदर धंस जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed