{"_id":"5e9312288ebc3e6feb3e9b18","slug":"worlds-largest-island-country-indonesia-consists-of-more-than-17-thousand-islands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 हजार द्वीपों से बना वो देश, जिसकी रोचक बातें कर देंगी आपको हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
17 हजार द्वीपों से बना वो देश, जिसकी रोचक बातें कर देंगी आपको हैरान
दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनकी पहचान ही कुछ अलग होती है। जैसे जापान परमाणु बम गिराए जाने की वजह से दुनियाभर में मशहूर है तो अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहचान बिल्कुल अनोखी है। यह दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यहां की लगभग 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है।
2 of 5
इंडोनेशिया
- फोटो : Pixabay
इस देश का नाम है इंडोनेशिया। एशियाई महाद्वीप के इस देश में छोटे-मोटे द्वीपों को मिलाकर करीब 17 हजार द्वीप मौजूद हैं, जिसमें सुमात्रा, जावा, बोर्नियो, सुलावेसी और न्यू गिनी शामिल हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है जबकि सबसे ज्यादा आबादी वाला दुनिया का चौथा देश। एक अनुमान के मुताबिक, इस वक्त इंडोनेशिया की जनसंख्या करीब 27 करोड़ है।
3 of 5
इंडोनेशिया का एक वॉटरफॉल
- फोटो : Pixabay
भारतीय पुराणों में भी इंडोनेशिया का उल्लेख मिलता है। वहां इसका नाम दीपांतर भारत (यानी सागर पार भारत) है। यूरोप के लेखकों ने करीब 150 साल पहले इसे इंडोनेशिया नाम दिया था, जो धीरे-धीरे लोकप्रिय हो गया। इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री 'की हजर देवान्तर' पहले देशी थे, जिन्होंने अपने राष्ट्र के लिए इंडोनेशिया नाम का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडोनेशिया का बौद्ध मंदिर
- फोटो : Pixabay
ईसा पूर्व चौथी शताब्दी से ही इंडोनेशिया द्वीपसमूह दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र रहा है। बुनी या मुनि सभ्यता यहां की सबसे पुरानी सभ्यता है, जो हिंदू और बौद्ध धर्म मानते थे और ऋषि परंपरा का अनुकरण करते थे। हालांकि 13वीं शताब्दी के आते-आते यह एक मुस्लिम देश बन गया।
विज्ञापन
5 of 5
इंडोनेशिया का एक ज्वालामुखी
- फोटो : Pixabay
इंडोनेशिया में 400 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इस वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसके अलावा यहां वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविध प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा फूल 'रैफ्लेशिया' भी इसी द्वीप पर पाया जाता है। इस फूल का वजन 10 किलोग्राम तक हो सकता है। इसके अलावा यहां कोमोडो ड्रैगन नाम की विशाल छिपकली की प्रजाति भी निवास करती है। यह लंबाई में तीन मीटर तक बड़े सकते हैं और इनका वजन 70 किलो तक होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।